खबरेंदेवरिया

डीएम ने 5 मामलों में क्विक रिस्पांस टीम गठित की : एसपी संकल्प शर्मा संग सदर तहसील में सुनीं समस्याएं

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 64 प्रकरण आये, जिसमें से 8 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

शनिवार को आने वाले प्रकरणों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 34, पुलिस के 14, व अन्य विभागों से 16 मामले आये। अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं पैमाइश से जुड़े है। जिलाधिकारी ने अवशेष 56 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बीते दिन 5 प्रकरणों में क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया। अंजू निवासी ग्राम पिपरपाती तथा दुर्गेश निवासी ग्राम बरौना के प्रकरण के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों का दल मौके पर भेजा गया। सुनील कुमार निवासी ग्राम बारीपुर के प्रकरण निस्तारण के लिए तहसीलदार अरुण कुमार, रामअवध निवासी ग्राम मुजहना लाला की समस्या समाधान के लिए नायब तहसीलदार रमेशचन्द्र गुप्ता तथा बनारसी निवासी धतूरा खास की समस्या के त्वरित समाधान के लिए नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों के दल का गठन किया गया।

डीएम ने सभी क्विक रिस्पांस टीमों को प्रकरण के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। तहसील दिवस के अवसर पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष कैंप का भी आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कैंप में कुल 27 प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट हुए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड, डीएफओ जगदीश आर, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज : सीएम योगी का आदेश-जिम्मेदारी से मिशन को आगे बढ़ाएं विभाग

Swapnil Yadav

Master Plan 2031 : देवरिया और गोरखपुर समेत 59 शहरों के मास्टर प्लान को अगस्त में मिलेगी अनुमति, तिथियां तय

Sunil Kumar Rai

DEORIA : गौरीबाजार में एमएलसी डॉ रतन पाल सिंह और बैतालपुर में प्रभाकर राय ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

Satyendra Kr Vishwakarma

AOA Election : गार्डन ग्लोरी सोसाइटी में 9 पदों के लिए हुआ चुनाव, आशीष सिन्हा को सबसे ज्यादा 195 वोट मिले, पढ़ें सभी विजेताओं के नाम

Abhishek Kumar Rai

Tourism : उत्तराखंड घुमने जाएं तो यूपी सरकार के इस आवास में ठहरें, मिलेगी खास सुविधा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 3.86 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी इस विटामिन की खुराक : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीएचसी पथरदेवा से की शुरुआत

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!