खबरेंदेवरिया

देवरिया भाजपा ने दो महान हस्तियों को दी श्रद्धांजलि : आजाद भारत में उनके योगदान को किया याद

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने हिंदवी समाज के संस्थापक, वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की पुण्यतिथि के अवसर पर तहसील देवरिया पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके उनको याद किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रभारी श्रीनिवास मणि ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है, छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम पूरे देश में गर्व के साथ लिया जाता है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि छत्रपति शिवाजी एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे, शिवाजी महाराज ने मुगलों को परास्त कर अपने साम्राज्य और हिंदवी समाज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़कर छत्रपति की उपाधि को हासिल किया, वो वीरता की मिसाल थे।

व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक प्रेम अग्रवाल ने कहा कि शिवाजी को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, सत्येन्द्र मणि, राजेन्द्र विक्रम सिंह, रमेश वर्मा, नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र, डॉ विनोद पाण्डेय, रामकृपाल सिंह, भरत मद्देशिया, संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी का जीवन प्रेरणादायी
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के जयंती के अवसर पर सिविल लाइन्स रोड स्थित शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको याद किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचन्द्र विद्यार्थी ने अल्पआयु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए तत्कालीन कचहरी देवरिया में अंग्रेजी झंडे को उतारकर तिरंगा झंडा फहरा दिया।

भाजपा प्रकाशन विभाग के संयोजक दुर्गेश पाण्डेय और नगर अध्यक्ष भाजपा संजय ने कहा कि भाजपा सरकार ने शहीद विद्यार्थी की याद में संग्रहालय और पार्क की स्थापना करके उनकी स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनका पूरा जीवन हम सभी के लिये प्रेरणादायक है। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि अमर शहीद विद्यार्थी का बलिदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा काशीपति शुक्ल, मुकेश राय, महामन्त्री राजेश कुशवाहा, मंत्री नागेन्द्र सिंह सैथवार, मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्र, सुमन्त बाबा, बंटी जायसवाल, डॉ विनोद पाण्डेय, डॉ अनूप, प्रदीप राजभर, कृष्ण मुरारी मिश्र, अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सामाजिक क्रांति शिक्षा के बगैर संभव नहीं : सीएम योगी आदित्यनाथ

Sunil Kumar Rai

बाढ़ से निपटने को तैयार योगी सरकार : 50 बाढ़ नियंत्रण कक्ष हुए स्थापित, 40 जनपदों पर सीएम की विशेष नजर

Sunil Kumar Rai

जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर भाजपाइयों में खुशी : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मिठाई खिला कर किया इजहार

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 215 कृषकों को मिला मुफ्त बीज : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

यूपी : हर इमारत पर लगेगा रूफटॉप सोलर, नई सौर ऊर्जा नीति होगी तैयार

Sunil Kumar Rai

DEORIA : लांच हुआ टीवी समाचार चैनल, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मीडिया के बारे में रखे ये विचार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!