खबरेंदेवरिया

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने दो थानों का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma) ने आज थाना रामपुर कारखाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगन्तुकों के बैठने, पेयजल व्यवस्था एवं CCTNS कार्यालय तथा अभिलेखों के रखरखाव आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई आदि के संबन्ध में आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

कोतवाली का किया निरीक्षण

एसपी संकल्प शर्मा ने थाना कोतवाली का भी औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने हर सुविधा, कार्यालय, रजिस्टर एवं फाइलों के रखरखाव के साथ-साथ साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिए। बताते चलें कि लंबे वक्त तक देवरिया के एसपी रहे डीआईजी श्रीपति मिश्र को हटाकर हाल ही में संकल्प शर्मा को जिले की कमान सौंपी गई है।

2012 बैच के अफसर हैं

संकल्प शर्मा 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई के बाद सिविल सर्विस की ओर रुझान किया। वह नोएडा, आजमगढ़ और बस्ती जैसे जिलों की कमान संभाल चुके हैं। इससे पहले वह बदायूं जिले के एसएसपी भी रहे हैं। संकल्प तेज एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं।

Related posts

Deoria News : पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा सीएम लघु सिचाई योजना का लाभ, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी 315 रुपये किया, सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

यूपी : महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराएगी भाजपा, सरकारी नौकरियों में दोगुनी होगी संख्या, जानें संकल्प पत्र के सभी वादे

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में जल निकासी परियोजना में देरी पर सीएम योगी सख्त, मंडलायुक्त को दिया कार्रवाई का आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम दिव्या मित्तल ने बच्चियों का बढ़ाया उत्साह : बालिका लीग की विजेताओं को दिया सम्मान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!