उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर बोला हमला, किसानों और युवाओं के लिए कही ये बड़ी बात

Uttar Pradesh : संसद में केंद्र सरकार के दिए गए बयानों के बाद बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी राजनीतिक दल सरकार को घेरने में जुटे हैं। यूपी में जारी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election-2022) की वजह से सरकार भी इस पर रक्षात्मक नजर आ रही है।

दुर्भाग्यपूर्ण है
बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की प्रमुख मायावती ने इन बयानों पर भारतीय जनता पार्टी सरकार की जमकर आलोचना की है। साथ ही उन्होंने मौजूदा हालात में इन बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

बढ़ा दिया है
सोशल मीडिया पर मायावती ने लिखा है, “कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?”

तभी संभव होगा
उन्होंने आगे कहा, “साथ ही, भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव।”

Related posts

राहत : एकेटीयू में फिर शुरू होगी काउंसलिंग, इस वजह से थी स्थगित

Satyendra Kr Vishwakarma

झटका : गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से तोड़ा नाता, सोनिया गांधी को लिखा 5 पेज का खत, कहा- पार्टी पूरी तरह बर्बाद हो गई है

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दिवंगत जन्मेजय सिंह के दो पुत्रों समेत 8 बदमाश घोषित, पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा

Abhishek Kumar Rai

बार-बार नोटिस देने के बावजूद नहीं बदल रहे हालात : पार्क, पोषण वाटिका और बाउंड्री वॉल सहित इन प्रोजेक्ट्स में पिछड़े देवरिया के सभी ब्लॉक

Sunil Kumar Rai

वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में अनुपस्थित मिले 36 बीएलओ : अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, पढ़ें तहसीलवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी के तीन और शहरों में लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम  :  कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Rajeev Singh
error: Content is protected !!