खबरेंदेवरिया

ई-लाटरी से देवरिया में आवंटित हुईं वाइन शॉप : डीएम और एसपी की मौजूदगी में हुआ ड्रॉ

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) की उपस्थिति में एनआईसी में वर्ष 2023-24 के लिए रिक्त विदेशी मदिरा की दो, देशी मदिरा व मॉडलशॉप की फुटकर बिक्री की एक-एक दुकानों की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।

मंगलवार को सम्पन्न हुई ई-लाटरी में विदेशी मदिरा की पिडरा घाट की दुकान संगीता को एवं रुद्रपुर की दुकान विनय सिंह को आवंटित हुई। देशी मदिरा की फुटकर दुकान देवरिया नम्बर 1 पेडा गली की शांतनु जायसवाल एवं मॉडल शॉप सीसी रोड की अशोक कुमार सिंह को ई-लाटरी के माध्यम से मिली।

इस प्रकार आज जनपद में रिक्त 02 विदेशी मदिरा, एक मॉडल शॉप तथा एक देशी शराब की दुकान ई-लाटरी के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हुई।

सीसीरोड स्थित मॉडल शॉप के लिए कुल 05 आवेदन, पेडा गली देवरिया के देशी शराब की दुकान के लिए 04 आवेदन, विदेशी मदिरा की रुद्रपुर के दुकान के लिए 05 आवेदक तथा पिडरा घाट की देशी मदिरा के ही दुकान के लिए 11 आवेदन आये, जिसका रेन्डमाईजेशन ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के लिए पूरी की गयी।

ई-लाटरी के इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती, डीआईओ एनआईसी कृष्णानंद यादव एवं आवेदक गण सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : 29 मई को हास्य कवि हंसी से करेंगे लोटपोट, जानें कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर, दिया ये मंत्र

Harindra Kumar Rai

UP Board Result 2022 : सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, टॉपर्स के लिए कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सलेमपुर भाजपा दो दिन करेगी खास कार्यक्रमों का आयोजन, पार्टी की जीत के लिए बनी योजना

Rajeev Singh

तैयारी : सीएम योगी के इस प्लान से देश-दुनिया में पहुंचेगा गोरखपुर मंडल का उत्पाद, किसानों को मिलेगा यह लाभ  

Sunil Kumar Rai

डीएम ने की संवेदनशील और मानवीय पहल : बीमार युवती के इलाज के लिए दिलाए 2 लाख रुपये

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!