खबरेंदेवरिया

मिलजुल कर प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने सोमवार को आगामी होली पर्व के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सोमवार अपराह्न मालवीय रोड स्थित होलिका दहन स्थल पहुँचे। उन्होंने होलिका दहन कमेटी के सदस्यों से बात कर आवश्यक जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने होलिका दहन में किसी भी तरह के केमिकल अथवा टायर-ट्यूब का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनारहित होलिका दहन प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रामेश्वर लाल चौराहा पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्थापित होलिका स्थल का जायजा लिया। डीएम जेपी सिंह ने समस्त होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि होली प्रेम और उल्लास का पर्व है। सभी जनपदवासी मिलजुल कर इसे मनाएं। होली खेलते समय सुरक्षा संबन्धी सभी एहतियात बरते। केमिकल रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें। रंग खेलते समय लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि होली के दृष्टिगत समस्त संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 5-5 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं, जो होली के दिन पूरे जनपद में भ्रमणशील रहेंगे। प्रशासन होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

शब-ए-बारात के दृष्टिगत कब्रिस्तान का निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार अपराह्न सिविल लाइंस रोड स्थित अंजुमन-ए-इस्लामिया कब्रिस्तान का निरीक्षण कर शब-ए-बारात के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शब-ए-बारात की रात को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने आते हैं। उन्होंने कब्रिस्तान की साफ-सफाई, चूना छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, वोटर कार्ड से होगा लिंक, जानें पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

यूपी में 2 अक्टूबर से चलेगा हर घर सोलर अभियान : लोगों को दी जाएगी ये जानकारियां, सरकार ने बनाया ये प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन करेगी योगी सरकार, पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम ने तय किए लक्ष्य, जानें

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 14 सेंटर पर होगी PET 2022 परीक्षा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया के स्कूलों में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित

Sunil Kumar Rai

यूपी के सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाएगी योगी सरकार : 23 लाख से अधिक कृषकों की समस्या हुई हल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!