खबरेंदेवरिया

देवरिया पहुंचे सांसद साक्षी महाराज : चुनाव और प्रयागराज की घटना पर दिया करारा जवाब

Deoria News : ‘अमृत काल में प्रधानमंत्री मोदी का पेश बजट दलित, शोषित, वंचित, किसान और मध्यम वर्ग सभी के भले वाला है। अपने इतने बड़े राजनीतिक जीवन में मैंने पहला ऐसा बजट देखा, जिसके पेश होते समय सत्ता पक्ष से ज्यादा विपक्ष के लोग ताली बजा रहे थे।’

ये बातें एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने देवरिया पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर समाचार एजेंसियों एएनआई और पीटीआई के संवादाताओं से बात करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि यह बजट नये भारत के संकल्प को पूरा करेगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिये छोटे-छोटे दलों के बन रहे गठबन्धन पर संवादाताओं के सवाल का जवाब देते हुये उन्होंने कहा यह हम लोगों के लिए अच्छी बात है कि हमको अलग-अलग नहीं एक मोर्चे पर ही लड़ना पड़ेगा। लेकिन एक सत्य यह भी है कि मेढक को कभी एक तराजू में नहीं तौला जा सकता।

प्रयागराज की घटना पर उन्होंने संवादाताओं के सवाल पर कहा कि वह सपा, रामगोपाल यादव और पूरे विपक्ष से पूछना चाहते हैं कि अपराधियों को क्यों वह लोग जाति विशेष से जोड़कर देखते है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी भी जाति का अपराधी अगर अपराध करेगा तो उसे पुलिस का डंडा, पुलिस की गोली, हवालात ही मिलेगा। उसके घर पर बाबा का बुलडोजर ही चलेगा।

विपक्ष के आरोप की सरकार सीबीआई, ईडी का प्रयोग केवल विपक्षी नेताओं के खिलाफ कर रही है, सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकार जहां है, वह भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्हें पकड़ने के लिये सीबीआई और ईडी ही जायेगी, न कि प्रधानमंत्री या साक्षी महाराज जायेंगे।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
सांसद साक्षी महाराज के देवरिया पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके, माला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने बुके देकर तो किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, अजय दूबे वत्स, राजेश कुशवाहा, कृष्णानन्द गिरी, आनन्द शाही, अरुण मिश्र, पवन गुप्ता, मनमोहन मिश्र, ओम तिवारी, पंकज तिवारी, रत्नेश मिश्र आदि रहे।

Related posts

बजट सत्र से पहले विधानसभा में जमकर हंगामा : विधायकों और पत्रकारों से बदसलूकी

Pushpanjali Srivastava

पराली जलाने पर देना होगा 15 हजार का जुर्माना : कंबाइन से फसल कटाई के लिए भी निर्देश जारी, इस दर पर उपलब्ध होंगे कृषि उपकरण

Abhishek Kumar Rai

इंडस्ट्रियल एस्टेट उसरा बाजार का होगा कायाकल्प : बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, आधा दर्जन हाइमास्ट लाइट लगेंगी

Sunil Kumar Rai

गोवंश के लिए घरों में पहली रोटी बनाएंगे शहरवासी : गौ-ग्रास सेवा योजना के तहत शुरू हुआ अभियान, जानें पूरा प्लान

Rajeev Singh

देवरिया : सपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जायसवाल समेत 600 के खिलाफ मामला दर्ज, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

इस साल के अंत तक Gorakhpur Link Expressway पर फर्राटा भरेंगे वाहन : 73 प्रतिशत काम पूरा, जानें क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

Rajeev Singh
error: Content is protected !!