खबरेंदेवरिया

DEORIA : भाजपा युवा मोर्चा विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन करेगा, 3 दिन चलेगी यात्रा, जानें वजह

Deoria News : केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) के 8 वर्ष पूरे होने पर आगामी 7, 8 और 9 जून को विकास तीर्थ बाईक रैली निकलेगी। इसकी तैयारी के लिये भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों की बैठक औराचौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि विकास तीर्थ बाइक रैली देवरिया के सभी विधानसभा के कम से कम एक उन विकास कार्य वाले स्थानों पर पहुंचेगी और जनसभा करेगी, जिसका काम भाजपा की सरकार में हुआ है या हो रहा है। इसके लिये एक-एक विधानसभा में दो-दो युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी।

पहले से तय हो

वो पदाधिकारी 3-4 दिन में मंडलों की बैठक कर तैयारी शुरू करा दें। विकास तीर्थ बाइक रैली में 75 बाइक से 150 युवा लगातार तीन दिन तक यात्रा करेंगे। इसलिये कब कहां रात्रि विश्राम करना है, किन स्थानों पर रैली को पहुंचना है, जनसभा करना है, सब मण्डल की बैठक से पहले तय कर लें।

ये रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मल्ल तथा संचालन जिला महामंत्री दिलीप सिंह ने किया। बैठक में भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, अनुपम सिंह, सुधांशु रंजन मिश्रा, प्रशांत तिवारी, शिखर, जयदीप मणि, शिवम गुप्ता, मदन उपाध्याय, अजीत भारती, रामप्रवेश और अक्षय आदि मौजूद रहे।

Related posts

उर्फी जावेद का वीडियो देख भड़के लोग : बोले-थोड़ा तो शर्म कर लो

Abhishek Kumar Rai

यूपी : फिल्म सिटी के लिए सीएम ने तय की 180 दिन की डेडलाइन, हॉलीवुड की तर्ज पर होगी विकसित, जानें क्या होगा खास

Abhishek Kumar Rai

Lok Adalat : लोक अदालत में हुआ 14 वादों का निस्तारण, जनपद न्यायाधीश ने निभाई सराहनीय भूमिका

Sunil Kumar Rai

बकरीद पर मुस्तैद देवरिया प्रशासन : डीएम ने जारी किया कंट्रोल रूम का नंबर, एसपी संकल्प शर्मा बोले- प्रतिबंधित पशुओं की न हो बलि

Sunil Kumar Rai

देवरिया हैंडबॉल टीम ने स्टेडियम ब्लु को हरा कर जीता खिताब : इन टीमों ने दिखाया दम

Satyendra Kr Vishwakarma

कुशीनगर में बोले सीएम योगी : नई आभा और फ्लेवर में आगे बढ़ रहा जनपद, बताया क्या हो रहा खास

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!