खबरेंदेवरिया

महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटा देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने की बैठक, पढ़ें सभी प्रबंध

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित कर 18 फरवरी को महाशिवरात्रि को लेकर जिले के अधिकारियों को सतर्क किया। उन्होंने शिव मंदिरों पर लगने वाले मेलों, जलाभिषेक के लिए एकत्र होने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन सोमनाथ मंदिर देवरिया, महेन्द्रनाथ मंदिर बरहज, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रुद्रपुर, दीर्घेश्वरनाथ मंदिर मझौलीराज आदि शिवालयों पर काफी भीड़ की संभावना रहती है, जिसके दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक तैयारियां 17 फरवरी से पहले सुनिश्चित कर लें जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबंधन करने के साथ ही सभी व्यवस्था को दुरुस्त रखने लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। डीएम जेपी सिंह ने आदेश दिया कि व्यवस्थाओं के दृष्टिगत मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित किया जाए। भीड़ की वजह से किसी भी तरह की अव्यवस्था न पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। मंदिरों पर सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर के निकट पार्किंग स्थल, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष इंतजाम रखा जाए। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिन शिवालयों में भारी भीड़ होती है। जाम की दिक्कत न हो इसके लिए यातायात प्रभारी और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग स्थल भी बनाये जाने का निर्देश दिया।

एसपी संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने पुलिस को मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी। प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीआरओ रजनीश राय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवस्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम ध्रुव कुमार, एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ नगर श्रीयश त्रिपाठी, समस्त बीडीओ एवं ईओ आदि उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : सीडीओ ने रूच्चापार आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, 10 दिन में काम पूरा कराने का आदेश

Sunil Kumar Rai

पराली जली तो नपेंगे लेखपाल : डीएम ने गठित किया सचल दस्ता, इन्हें मिली गांवों में निगरानी की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

श्रीकृष्ण ने दुष्टों का नाश करने के लिए ही धरती पर जन्म लिया था : राघवेंद्र शास्त्री

Rajeev Singh

यूपी विधान सभा अध्यक्ष ने सभी दलों से मांगा सहयोग : विपक्ष ने दिलाया ये भरोसा

Pushpanjali Srivastava

DEORIA BREAKING : मेहरौना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई, जांच में डीएम को मिली गंभीर लापरवाही, VIDEO

Harindra Kumar Rai

इच्छाशक्ति : देश में रोज तैयार हो रहा 50 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन साल में बिछेगा सड़कों का जाल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!