उत्तर प्रदेशखबरें

UP TET 2021 Exam : 18 लाख परीक्षार्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, सीएम आदित्यनाथ ने दी बधाई, जानें क्या कहा

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में आज शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (UP TET 2021) का सफल आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इसके सफल आयोजन पर सभी अभ्यर्थियों, केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों सहित परीक्षा के आयोजन से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है।

बधाई के पात्र हैं

उन्होंने कहा कि कोरोना कालखण्ड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में परीक्षा का सफल आयोजन एक उपलब्धि है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2021) आज दो पालियों में राज्य के समस्त जनपदों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पादित करायी गई।

18 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए

UP TET 2021 में प्राथमिक स्तर के लिए कुल 2,532 परीक्षा केन्द्र एवं उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल 1,733 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के प्राथमिक स्तर में कुल 10,73,302 अभ्यर्थियों तथा उच्च प्राथमिक स्तर में कुल 7,48,810 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार, दोनों पालियों में कुल 18,22,112 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।


तैयारी पूरी थी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की दोनों पालियों की परीक्षा को सकुशल कराए जाने की तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गई थीं। प्रदेश में लगभग 1,62,511 कक्ष निरीक्षक, 8,530 पर्यवेक्षक एवं 1,423 सचल दल बनाए गए थे। सहयोग के लिए 5,814 तृतीय श्रेणी एवं लगभग 14,059 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

Related posts

दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी अहम साबित हुईं लोक अदालतें : हजारों घर टूटने से बचे, संवरीं हजारों जिंदगियां

Rajeev Singh

UP TET 2021 परीक्षा : सीएम योगी ने दिए ये सख्त आदेश, इन लोगों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Harindra Kumar Rai

जानें आईटीआई देवरिया में निर्माणाधीन लैब का हाल : सीडीओ रवींद्र कुमार को जांच में मिलीं तमाम खामियां

Rajeev Singh

भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मिड डे मील के सैंपल : देवरिया में 500 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को किया जागरूक

Rajeev Singh
error: Content is protected !!