खबरेंदेवरिया

Death Anniversary : कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, बाबू जी को किया याद

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि (Kalyan Singh 1st Death Anniversary) पर देवरिया में औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

नाम हमेशा लिया जाएगा

इस दौरान बरहज ब्लॉक प्रमुख सीमा पासवान ने कहा कि कल्याण सिंह हिंदूवादी छवि के साथ एक ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पद छोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश की सियासत की बात जब भी होगी, उसमें कल्याण सिंह का नाम हमेशा लिया जायेगा।

करके दिखाया        

जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सुशासन की बात आती है, तो आजादी के बाद की पहली ऐसी सरकार जो हम सबकी स्मृतियों में है और जिसने जो कहा, सो करके दिखाया, वह कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की उत्तर प्रदेश की सरकार थी।

हर तबके के लिए काम किया

जिला मंत्री भाजपा अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि कल्याण सिंह की सरकार में प्रदेश में समाज के प्रत्येक तबके के हितों की रक्षा करने के साथ अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए कार्य किया।

विकास का आधार बनी 

किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सुशासन की जो पुख्ता नींव कल्याण सिंह की भाजपा सरकार ने रखी थी, आज वह प्रदेश के समग्र विकास का आधार बन गई है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल शास्त्री, मनीष पाण्डेय, रंजन मणि त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, सन्नी शाही, अनिल मणि, सच्चिदानंद पाण्डेय, विवेक मणि, समरजीत यादव, बबिता जायसवाल, अनारी देवी, देवंती सिंह आदि रहे।

Related posts

डॉ भीमराव अंबेडकर अखंड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS: देवरिया में सौतेले भाई ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या की, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने प्रधान और सचिव सहित 3 पर की कार्रवाई : खराब इंटरलॉकिंग कार्य से हुए नाराज, THR का भी जाना हाल

Sunil Kumar Rai

Deoria : सपा-सुभासपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला, समस्याएं गिनाईं और समाधान मांगा

Abhishek Kumar Rai

मत्स्य पालन के लिए इस योजना का उठाएं लाभ : 16 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें शर्तें और प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Akshaya Tritiya 2022 : अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद में 25 फीसदी का इजाफा, इस दिन खरीदारी का है खास महत्व, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!