खबरेंदेवरिया

डीएम ने लेखपाल को किया सस्पेंड : महिला की शिकायत पर समाधान दिवस में लिया एक्शन, पढ़ें पूरा प्रकरण

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने शनिवार को बरहज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया।

शनिवार को कुल 68 प्रकरण आये, जिनमें से 10 का समाधान कर दिया गया है। अवशेष प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। वहीं वरासत दर्ज करने के एक प्रकरण में अकारण विलंब करने पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

ग्राम करौंदी, झगवा टोला निवासी पूजा देवी ने पति की मृत्यु के दो माह बाद भी अकारण वरासत दर्ज नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने लेखपाल द्वारा बार-बार दौड़ाए जाने की बात कही। डीएम ने लेखपाल प्रमोद प्रसाद से बार-बार दौड़ाया जाने की वजह पूछी, लेकिन वह उचित उत्तर भी नहीं दे सके। डीएम ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और उत्तरदायित्व तय करते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया।

ग्राम रुच्चापर के राजू यादव, शैलेश गौड़ सहित विभिन्न ग्रामीणों ने रास्ते से अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। डीएम ने तत्काल राजस्व निरीक्षक को मौके भेजकर समस्या का निस्तारण कराया। मोहाव, टप्पा रायपुरा निवासी अक्षय लाल पुत्र मदन ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। डीएम ने ईओ बरहज, एसएचओ व हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर प्रकरण का निस्तारण कराया।

बरहज तहसील में शनिवार को आये कुल 68 प्रकरणों में से 30 राजस्व, 19 पुलिस, 4 विकास, 6 खाद्य एवं रसद, 1 समाज कल्याण, 1 शिक्षा तथा 7 अन्य विभागों से संबंधित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे कई प्रकरण आते हैं जिनमें कई पक्ष संबंधित होते हैं और बिना मौके पर गए समाधान संभव नहीं होता है। ऐसे प्रकरणों के निस्तारण के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व सहित समस्त विभागों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण सभी संबंधित पक्षों को सुनकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय कर समस्याओं का समय से निस्तारण करें। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

18 दिव्यांगों के बने प्रमाणपत्र, यूडीआईडी भी हुई जनरेट
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर संपूर्ण समाधान दिवस पर आयोजित होने वाले दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के विशेष कैंप में 18 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी नंबर जनरेट किया गया एवं प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।

जिन लोगों का प्रमाण पत्र बनाया गया, उनमें प्रेमशील, दिलीप चौरसिया, राजेश, रमेश, गिरिजाशंकर चौहान, अखिलेश, शिव नारायण प्रसाद, देविका पांडेय, विद्या सागर, उग्रसेन, रोशनी, रामचंदर निषाद, प्रभात प्रताप यादव शामिल हैं। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी केके राय, डॉ सतीराम, डॉ केशव प्रसाद, डॉ बृज नारायण, डॉ दिव्य दीपक, डॉ राजेश कुमार, डॉ तैयब अली इत्यादि मौजूद थे।

Related posts

Lok Adalat : 13 अगस्त को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायाधीशों ने अधिकारियों संग बैठक की

Abhishek Kumar Rai

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : इस एजेंसी को मिली टोल कलेक्शन और रखरखाव की जिम्मेदारी, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा के एक साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम, जानें क्या होगा खास

Sunil Kumar Rai

मौका : टेलरिंग शॉप शुरू कर घर बैठे कमाएं, सरकार दे रही अनुदान, जल्द करें आवेदन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : तीन दशक से बंद गवर्मेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शुरू होगी पढ़ाई, इन कोर्स पर रहेगा फोकस

Harindra Kumar Rai

देवरिया के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत : रोडवेज परिसर में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, जिलाधिकारी ने बनाया ये प्लान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!