खबरेंदेवरिया

स्वनिधि से समृद्धि योजना : डीएम ने किया विशेष कैंप का शुभारंभ, देवरिया के 6000 स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा लाभ

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने सोमवार को जलकल परिसर में स्ट्रीट वेंडरों को केंद्र सरकार की आठ फ्लैगशिप स्कीमों का लाभ पहुंचाने के लिए स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों के जीवन में स्वनिधि योजना से समृद्धि का द्वार खुल रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वनिधि से समृद्धि योजनान्तर्गत पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके परिजनों की सोशियो-इकोनॉमिक प्रोफाइलिंग करने के साथ ही उन्हें सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली केंद्र सरकार की 8 फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जिन योजनाओं से जोड़ा जाएगा, उनमें पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना व पीएम मातृ वंदना योजना आदि शामिल हैं।

इसके लिए आज जनपद में देवरिया नगर पालिका, गौरा-बरहज, रुद्रपुर, लार, सलेमपुर, भाटपाररानी, गौरी बाजार भटनी बाजार एवं मझौलीराज आदि 9 नगर निकायों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप 16 फरवरी तक चलेगा जिसमें सभी संबंधित विभाग के कार्मिक उपलब्ध रहेंगे। स्वनिधि से समृद्धि योजनान्तर्गत जनपद में लगभग 6000 स्ट्रीट वेंडरों को लाभ पहुंचाया जाएगा। डीएम ने जनपद के समस्त स्ट्रीट वेंडरों से योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए बनाये गए काउंटरों का भी निरीक्षण किया एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि इस शिविर में आने वाले प्रत्येक रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को इन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। किसी भी दशा में उन्हें निराश करके वापस न लौटाया जाए। सीएमओ डॉ राजेश झा ने पीएम मातृ वंदना और जननी सुरक्षा योजना की जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह, पीओ डूडा विनोद कुमार मिश्रा, एलडीएम अरुणेश कुमार, नायब तहसीलदार धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में रेहड़ी पटरी व्यवसायी उपस्थित थे।

Related posts

जरूरी खबर : नरेंद्र मोदी सरकार ने गेंहू खरीद की तिथि बढ़ाई, राज्य सरकारों को जारी हुए दिशानिर्देश

Abhishek Kumar Rai

अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त हो पुलिस मगर आमजन संग रहे संवेदनशील : सीएम योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

DEORIA : प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में बनी सहमति, जनता का ख्याल रखें अधिकारी

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने दृष्टिबाधित निवासी को दी स्मार्ट छड़ी : लाभार्थी ने ऐसे दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

जनता दर्शन में लोगों ने लगाई इलाज में आर्थिक मदद की गुहार : बोले सीएम- मदद को जाएगा डीएम का फोन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : फिल्म सिटी के लिए सीएम ने तय की 180 दिन की डेडलाइन, हॉलीवुड की तर्ज पर होगी विकसित, जानें क्या होगा खास

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!