उत्तर प्रदेशखबरें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : इस एजेंसी को मिली टोल कलेक्शन और रखरखाव की जिम्मेदारी, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद (UP Cabinet) ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर स्थापित टोल प्लाजा, टोल कलेक्शन तथा 6 एम्बुलेन्स व 12 पेट्रोलिंग वाहन (आवश्यक कार्मिकों सहित) उपलब्ध कराये जाने के लिए उच्चतम वित्तीय निविदा प्रस्तुत करने वाले निविदाकर्ता, मेसर्स प्रकाश एसफाल्टिंग्स एण्ड टोल हाइवेज इण्डिया लिमिटेड को 2 अरब 22 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) प्रथम वर्ष में यूपीडा को भुगतान किये जाने को मंजूरी दी है।

प्रथम वर्ष के पश्चात अनुबन्ध की शेष अवधि तक (अनुबन्ध की कुल अवधि- दो वर्ष एवं प्राधिकरण द्वारा अधिकतम 6 माह के विस्तार सहित) 10 प्रतिशत प्रति वर्ष की वृद्धि सहित चयनित किये जाने, यूपीडा द्वारा उन्हें ‘लेटर ऑफ अवार्ड’ जारी करने व उनके साथ अनुबन्ध करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से राज्य, केन्द्र सरकार पर कोई व्ययभार सम्भावित नहीं है।

राजकोष में जमा की जाएगी

राज्य सरकार को टोल राजस्व प्राप्त होने के साथ-साथ वाहनों एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें त्वरित चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी। इस निर्णय से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। चयनित एजेंसी द्वारा यूपीडा को किये जाने वाले भुगतान की धनराशि से यूपीडा द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए लिये गये ऋण की ब्याज सहित अदायगी की जाएगी। ऋण के मूल धन एवं ब्याज की किस्तों की अदायगी के उपरान्त शेष धनराशि यूपीडा द्वारा राजकोष में जमा की जाएगी।

नियमों का पालन होगा

औद्योगिक विकास विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के रख-रखाव, संचालन आदि के सम्बन्ध में भारत सरकार, राज्य सरकार एवं अन्य सांविधिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर निर्गत संगत अधिनियम, नियम, विनियम, शासनादेश, दिशा-निर्देशों के सुसंगत प्रावधानों का अनुपालन हो।

Related posts

देवरिया : भाजपा ने 525 किसानों को पौधा देकर सम्मानित किया, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत : पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को दिया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai

प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे : कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Abhishek Kumar Rai

खेती-किसानी : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सीएम योगी ने दिया यह मंत्र, जानें कैसे कम लागत में मिलेगी ज्यादा उपज

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा : पटनवा पुल और हेतिमपुर पहुंचे दोनों अधिकारी, ग्रामीणों ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!