उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : तीन दशक से बंद गवर्मेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शुरू होगी पढ़ाई, इन कोर्स पर रहेगा फोकस

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि नर्सिंग तथा पैरामेडिकल के क्षेत्र में युवाओं के लिए कैरियर की अच्छी सम्भावनाएं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एएनएम तथा जीएनएम के बेहतर प्रशिक्षण के लिए अवस्थापना सुविधाओं का विकास आवश्यक है। इसके दृष्टिगत पिछले तीन दशकों से बन्द पड़े राज्य सरकार के प्रशिक्षण संस्थानों के पुनर्संचालन की कार्ययोजना तैयार की जाए।

मानकों का पालन हो

शुरुआत में 9 जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल तथा 34 एएनएम केन्द्रों को संचालित करने की व्यवस्था की जाए। पर्याप्त एवं योग्य फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए प्रत्येक संस्थान में मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज तथा जिला अस्पताल में भी इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए।

बेहतर बनाया जाएगा

उन्होंने कहा कि ‘108’ तथा ‘102’ आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन और बेहतर किए जाने की जरूरत है। इसके लिए मण्डलों का क्लस्टर तैयार किया जा सकता है। उन्होंने एम्बुलेंस सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में कार्य योजना प्रस्तुत किए जाने के आदेश दिए।

ताला बंद न हो

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पिछले 5 वर्षों में व्यक्तिगत शौचालयों के साथ-साथ सामुदायिक शौचालय भी बनवाए गए हैं। राज्य सरकार सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव के लिए मासिक धनराशि उपलब्ध कराती है। उन्होंने सभी सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता सुनिश्चित कराए जाने के आदेश देते हुए कहा कि इनमें तालाबन्दी नहीं रहनी चाहिए।

जागरूक किया जाए

सीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को देखते हुए लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसके लिए पुलिस, परिवहन, नगर विकास, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा आदि विभाग अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ जागरूकता अभियान की कार्ययोजना बनाएं। स्कूली बसों की फिटनेस, यातायात नियमों के पालन आदि के सम्बन्ध में जनसहभागिता के साथ वृहद अभियान शुरू करने की तैयारी की जाए।

जारी रहे जनता से भेंट का कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब लोग पर्यटन के लिए हिल स्टेशनों की ओर जाने की तैयारी करते हैं, उत्तर प्रदेश सरकार जनता के द्वार पर है। सभी मंत्री गांवों एवं जनपदों का भ्रमण कर रहे हैं, जन-चौपाल में जनता से भेंट कर रहे हैं, विकास कार्यों का मौके पर जायजा ले रहे हैं। यह कार्य सतत जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मण्डलीय भ्रमण के आधार पर मंत्री समूहों की रिपोर्ट सभी सम्बन्धित विभागों को समुचित कार्रवाई के लिए उपलब्ध करायी जाएगी।

Related posts

आयुष्मान योजना की मदद से जैनब की बच गई जान : डीएम एपी सिंह और सीएमओ की पहल पर बना कार्ड

Sunil Kumar Rai

SSBL Inter College में किसानों को दिए गए कृषि यंत्र : भाजपा ने पीएम-सीएम और कृषि मंत्री को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर से शुरू होगा हवाई सफर : रात में भी होगी सकेगी एयरबस ए320 जैसे विशाल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग

Sunil Kumar Rai

देवरिया में श्रम विभाग की लापरवाही : डीएम ने व्यक्त की नाराजगी, प्रवर्तन अधिकारी को दिया अल्टीमेटम

Sunil Kumar Rai

यूपी : बिजली कटौती से निपटने के लिए बना मास्टर प्लान, गांवों में कलेक्शन सेंटर बनाएगी योगी सरकार, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : यूपी के 3.80 करोड़ बच्चों को मिलेगा पोलियो ड्रॉप, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!