खबरेंदेवरिया

जीवन में सफल होने के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत सलेमपुर के जीएम एकेडमी स्कूल (GM Academy Salempur) पर एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Deoria Salempur MP Ravindra Kushwaha) ने किया।

सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें तथा लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति बनाकर तैयारी करें। सपने एक दिन में पूरे नहीं होते हैं। इसके लिए सतत मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए ही नहीं यह शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण पुस्तक है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने मूलतः परीक्षा के दौरान बच्चों में होने वाले तनाव के संदर्भ में इस पुस्तक का लेखन किया है। पर इसमें जीवन प्रबंधन पर भी विशिष्ट जानकारियां दी गयी है।

उन्होंने बताया कि पुस्तक में विद्यार्थियों की सहायता के लिए योग के कई आसनों के साथ ही परीक्षा को उत्सव, उमंग और उल्लास से देने, परीक्षा पर हंसते हुए जाने और मुस्कुराते हुए आने, वर्तमान में रहने, खेलों से जीवन संवारने आदि पर भी महती सूत्र दिए गए हैं।

कार्यक्रम संयोजक मोहन द्विवेदी ने कहा कि छात्र देश के भविष्य है। राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। संचालन आशुतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, सन्तोष पटेल, सुनील यादव स्नेही, राजेश शाह, पंकज मिश्र, अखिलेश सिंह, अरुण तिवारी, केएन पाण्डेय, प्रमोद कुशवाहा, अमूल्य रत्न, संदीप मिश्र एवं साक्षी तिवारी मौजूद रहे।

Related posts

सभी स्नान स्थलों पर रहेगी पूरी व्यवस्था : डीएम और एसपी ने तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने ‘यूपी राइजिंग 10 साल 10 बदलाव’ कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां : सुरक्षा, दंगा और पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

Rajeev Singh

बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा : बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट, सरकार की तैयारी का दिखा असर

Rajeev Singh

बीजेपी किसान मोर्चा ने 100 कृषकों को मुफ्त बीज वितरित किया : एमएलए शलभ मणि बोले-किसानों के लिए काम कर रही सरकार

Sunil Kumar Rai

आज़ादी मुबारक : सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दिया ये खास संदेश

Sunil Kumar Rai

स्वतंत्रता दिवस पर 9 करोड़ ग्रामीणों को नल से जल का तोहफा देगी योगी सरकार : यूपी ने सर्वाधिक कनेक्शन देने का बनाया रिकॉर्ड

Rajeev Singh
error: Content is protected !!