उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : कोरोना के 11 हजार नए मामले मिले, 14 करोड़ निवासियों को मिली टीके की खुराक, पूरी जानकारी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाए रखने के आदेश दिये हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरते जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन कराये जाने को कहा है।


मुख्यमंत्री आज वर्चुअल माध्यम से आहूत टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव की प्रदेश सरकार की ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति आशातीत सफलता देने वाली रही है। यह नीति प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर भी प्रभावी नियंत्रण में सहायक सिद्ध हो रही है।


शुरू हुआ अभियान
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से आज से एक महत्वपूर्ण अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। 29 जनवरी, 2022 तक चलने वाले इस प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की टीम घर-घर दस्तक देंगी। लक्षणयुक्त, संदिग्ध मरीजों को निःशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध कराई जायेगी।


बैठक कर समीक्षा करें
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेन्टर (ICCC) पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करें। प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आईसीसीसी में प्रतिदिन नियमित तौर पर बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें। लोगों को टेलीकंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचार करा रहे कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अन्तराल पर संवाद किया जाए।

11 हजार नए मरीज मिले
बैठक में सीएम को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 11,159 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 10,836 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 93,924 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 86 हजार 697 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 09 करोड़ 81 लाख 13 हजार 556 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।


14 करोड़ को मिला टीका
राज्य में गत दिवस तक 24 करोड़ 91 लाख 98 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 09 करोड़ 62 लाख 76 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। प्रदेश के 65 प्रतिशत से अधिक पात्र लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 14 करोड़ 41 लाख 55 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।


79 लाख को लगा टीका
यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी का 97.78 प्रतिशत है। विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 79 लाख 74 हजार से अधिक किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र किशोरों की कुल संख्या का लगभग 57 प्रतिशत है। इसी प्रकार 07 लाख 90 हजार से अधिक पात्र लोगों ने प्रिकॉशन डोज भी प्राप्त कर ली है।

Related posts

यूपी में योग्य ही बनेगा थानाध्यक्ष : लिस्ट बनाकर अपराधियों पर होगा एक्शन, पढ़ें सीएम योगी के महत्वपूर्ण आदेश

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : आजमगढ़ जिला प्रशासन ने आप सांसद संजय सिंह को जनसभा करने से रोका, बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार ने सरकारी कर्मियों को दी वार्निंग : इस पोर्टल पर दें हर जानकारी, उल्लंघन हुआ तो रुकेगा प्रमोशन और…

Sunil Kumar Rai

VIDEO : कुशीनगर में अजय कुमार लल्लू ने जल सत्याग्रह किया, जयराम वर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा : इंटरलॉकिंग की घटिया क्वालिटी पर तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया : सीडीओ ने अपात्र निवासियों को आवास योजना का लाभ दिलाने वाले कर्मियों की लिस्ट मांगी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!