खबरेंपूर्वांचल

बड़ी खबर : आजमगढ़ जिला प्रशासन ने आप सांसद संजय सिंह को जनसभा करने से रोका, बताई ये वजह

Azamgarh News : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) को आजमगढ़ में जनसभा करने की अनुमति नहीं मिली है। जिला प्रशासन ने कहा है कि पुलिस की रिपोर्ट अनुकूल नहीं है। इसी आधार पर उन्हें मंजूरी नहीं दी गई है। इसके बाद संजय सिंह शहर के एक बड़े होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आजमगढ़ की जनता को पार्टी का संदेश सुनाएंगे।

चुनाव की तैयारी है

बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav 2022) को लेकर आम आदमी पार्टी लंबे वक्त से रणनीति बना रही है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और पार्टी के तेजतर्रार नेता संजय सिंह को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वह पिछले 1 साल से राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। जन संवाद के जरिए लोगों से संपर्क बना रहे हैं। विधानसभा चुनाव की धमक सुनाई देने वाली है। इससे ठीक पहले पार्टी ने भी कैंपेन तेज कर दिया है।

प्रशासन ने किया इनकार

इसी क्रम में संजय सिंह को आज आजमगढ़ में जनसभा करनी थी। लेकिन उन्हें जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अनुमति देने से इनकार किया गया है। पुलिस रिपोर्ट में फिलहाल परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने का हवाला दिया गया है। इसके बाद संजय सिंह होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के जरिए आम आदमी तक पार्टी की बात पहुंचाएंगे।

सरकार की साजिश है

वहीं दूसरी तरफ संजय सिंह ने इसे राज्य सरकार की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार आम आदमी पार्टी के बढ़ते हुए जनाधार और अपार जनसमर्थन से सकते में है। सत्ता समझ नहीं पा रही कि आखिर लोग ‘आप’ को इतना प्यार क्यों कर रहे हैं। इसीलिए जानबूझकर मुझे जनसभा करने की अनुमति नहीं दी गई है। पर ऐसा करके शासन हमारी मजबूत इच्छाशक्ति को नहीं तोड़ सकता। हम प्रदेश के आम नागरिकों तक अपनी बात पहुंचा कर रहेंगे।

Related posts

चंदा जमा कर प्राधिकरण की पोल खोल रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी : मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

अयोध्या की तर्ज पर नैमिष तीर्थ को संवारेगी योगी सरकार : 88000 ऋषियों की तपोस्थली के विकास पर ये बोले संत

Rajeev Singh

देवरिया में पूर्व सैनिकों ने रखीं 15 मांगें : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिया ये आश्वासन, बैठक में उठे ये मुद्दे

Sunil Kumar Rai

युवा खेलों से जुड़ें, तभी भारत आगे बढ़ेगा: सीएम योगी

Kajal Singh

देवरिया : सपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जायसवाल समेत 600 के खिलाफ मामला दर्ज, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

इंसेफेलाइटिस की चपेट में बचे 5 फीसदी बच्चों को भी बचाना है : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!