खबरेंदेवरिया

देवरिया : हरिकेश यादव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष बने, कही ये बात

Deoria News : मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड देवरिया के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी ने हरिकेश यादव को ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। हरिकेश ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी और पार्टी के कद्दावर नेता पूर्णेन्दु तिवारी पीडी (Purendu Tiwari) का धन्यवाद दिया है।


जिला अध्यक्ष की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के प्रति आस्था और माननीय अखिलेश यादव की नीतियों में विश्वास को देखते हुए हरिकेश यादव को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड देवरिया का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया जाता है। उनसे उम्मीद है कि वह अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे।


इस नई जिम्मेदारी से हरिकेश बेहद खुश हैं। वह जिले के फुलवरिया लाला गांव, पोस्ट भलुअनी, जिला देवरिया के निवासी हैं। वह पिछले 5-6 सालों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। फिलहाल हरिकेश ग्रेजुएशन सेकंड ईयर की परीक्षाएं देंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा और पार्टी के कद्दावर तथा बरहज विधानसभा से प्रत्याशी पूर्णेन्दु तिवारी (पीडी) का धन्यवाद दिया है।


हरिकेश ने कहा कि वह पूरी तन्मयता के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

Related posts

जन स्वाभिमान दिवस में राजग ने दिखाई ताकत : गृह मंत्री अमित शाह ने दिलाई शपथ, मोदी को फिर पीएम बनाने…

Rajeev Singh

उत्तर प्रदेश : 15 नवंबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त बनाएगी योगी सरकार, जनपदों में ठहरेंगे अफसर, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sunil Kumar Rai

समस्या : बिजली कटौती से परेशान उद्यमियों ने मुख्य अभियंता से की ये मांग, अधिकारी ने दिया ये जवाब

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के कैंप में लोगों ने कराया मुफ्त इलाज, इस गांव में लगा शिविर

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने लंबित रिट याचिकाओं की समीक्षा की, इन विभागों में पेंडिंग हैं प्रकरण, अवमानना हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!