खबरेंदेवरिया

डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे देवरिया के स्कूल : बीएसए ने किया निरीक्षण, मांगा जवाब

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) केप्रदत्त निर्देश के क्रम में बीएसए हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) ने इण्डियन पब्लिक स्कूल भीखमपुर रोड, देवरिया (Indian Public School Deoria) का निरीक्षण किया। डीएम के आदेशों की अवहेलना कर यह स्कूल संचालित होता पाया गया।

जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा 8वीं तक के समस्त विद्यालयों को छात्र-छात्राओं के हितों के दृष्टिगत बन्द किये जाने सम्बन्धी आदेश जारी किया है। इसके बावजूद विद्यालय संचालित पाया गया। बीएसए ने प्रबन्धक / प्रधानाध्यापक, इण्डियन पब्लिक स्कूल भीखमपुर रोड, को प्रशासनिक / विभागीय आदेशों का उल्लंघन किये जाने के सापेक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत किये जाने जाने के निर्देश दिए।

बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में इस विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय में पठन-पाठन होता पाया गया। उक्त कृत्य से यह स्पष्ट होता है कि स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक एवं विभागीय आदेशों का उल्लंघन, घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की है।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में लिखित अभिकथन एवं मान्यता से सम्बन्धित समस्त साक्ष्यों सहित पत्र प्राप्ति के 02 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। प्राप्त स्पष्टीकरण प्रभावी नहीं पाये जाने की दशा में संस्था के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबन्धक / प्रधानाध्यापक की तय की जाएगी।

दरअसल देवरिया में भारी ठंड को देखते हुए सभी विद्यालयों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी जेपी सिंह ने दिया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से अनुदानित विद्यालय तथा निजी स्कूल भी सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

दरअसल जनपद में भारी शीतलहर और ठंड की वजह से बच्चों को स्कूल बुलाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जिलाधिकारी ने पहले 4 जनवरी तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। बाद में इसे बढ़ा कर 7 जनवरी तक किया गया। लेकिन रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक अब इस अवकाश को 11 जनवरी 2023 तक बढ़ाया गया है।

Related posts

चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारी : मुख्यमंत्री योगी ने मीरजापुर में लिया जायजा, श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास प्रबंध

Swapnil Yadav

जिला एकीकरण समिति की बैठक में देवरिया के ‘आइंस्टीन’ का हुआ सम्मान : सीडीओ और गिरीश तिवारी ने दी शुभकामनाएं

Swapnil Yadav

पहल : समाधान दिवस में बने 8 दिव्यांग प्रमाण पत्र, एसपी संकल्प शर्मा ने किया कैंप का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : विशाल सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ देवरिया, सुरौली थाने की पड़ी नींव

Rajeev Singh

22 लाख 23 हजार दियों की रोशनी से जगमग हुई राम की पैड़ी : अयोध्या में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, लेजर शो और आतिशबाजी…

Shweta Sharma

देवरिया में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर : मासूम सहित 5 की मौत, उपनयन संस्कार करने जा रहा था परिवार

Rajeev Singh
error: Content is protected !!