खबरेंदेवरिया

Deoria News : देसही देवरिया और बनकटा में एक हफ्ते में शुरू होगा गो आश्रय स्थल का काम, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

-सीडीओ ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा

-जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित / बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने का दिया निर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पशुपालन विभाग, देवरिया की विभागीय समीक्षा बैठक गांधी सभागार विकास भवन, देवरिया में आहूत की।

बैठक में निराश्रित गोवंश, अस्थाई गो आश्रय स्थल, कान्हा गोशाला एवं वृहद गो संरक्षण केन्द्र, ग्रीष्म / सूखे में गोवंश के लिए किये गये प्रबन्ध तथा भूसे चारे की व्यवस्था पर समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

निर्देशित किया

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित / बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने के लिए निर्देशित किया।

निर्माण कार्य आरम्भ करें

जनपद के 02 विकास खण्ड देसही देवरिया एवं बनकटा में किसी भी प्रकार का गो आश्रय स्थल संचालित नहीं है। इस के क्रम में खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड देसही देवरिया एवं बनकटा को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरम्भ करें।

चिकित्सा की व्यवस्था करते हैं

निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के उपरान्त विभिन्न विभाग जैसे जिला पंचायत, नगर विकास, पंचायत विभाग, पशुपालन विभाग उनकी देखभाल एवं चिकित्सा की व्यवस्था करते हैं।

स्पष्टीकरण मांगा गया

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित गो आश्रय स्थलों की जांच मिली कमियों का निराकरण करें। टीकाकरण एवं चिकित्सा में कम प्रगति होने पर जनपद के 03-03 पशु चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

आख्या प्रस्तुत करें    

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, देवरिया सदर को निर्देशित किया गया कि निमार्णाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र सुकरौली की प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें।

Related posts

सभी स्नान स्थलों पर रहेगी पूरी व्यवस्था : डीएम और एसपी ने तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने जेपी नड्डा को भेजा धन्यवाद पत्र, जिलाध्यक्ष ने किया पोस्ट

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा आदेश : समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध रहे बीज, समय-सारिणी भी घोषित

Sunil Kumar Rai

खेलो इंडिया और मोटो जीपी भारत के बाद अब यूपी में होगा नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप : 5000 से ज्यादा एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Rajeev Singh

देवरिया में सिर्फ 28 फीसदी पात्रों का बना आयुष्मान कार्ड : डीएम ने सभी विभागों को समन्वय बना कर 30 सितंबर तक अभियान चलाने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी के लाखों बटाईदार क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे धान, योगी आदित्यनाथ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!