खबरेंदेवरिया

कोरोना का नया वैरीएंट मचा रहा कहर : एलर्ट पर देवरिया प्रशासन, जानें निपटने के लिए हुई सारी तैयारी

Deoria News : कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए देवरिया जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) की अध्यक्षता में बीते शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के नए वैरिएंट के दृष्टिगत स्वास्थ्य विकास के तैयारियों की समीक्षा हुई। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में 30 बेड, समस्त प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापित ईटीसी में कुल 48 बेड, पीकू जिला चिकित्सालय में 15 बेड, मिनी पीआईसीयू रुद्रपुर में 3 बेड कोविड-19 के लिए चिन्हित किए जा चुके हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

जनपद में 5 एलपीएम के 556 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 10 एलपीएम के 95 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। इस तरह देवरिया में कुल 651 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। जनपद में कुल 62 वेंटिलेटर क्रियाशील हैं। जिला सर्विलांस टीम सतत निगरानी कर रही है। डीएम जेपी सिंह ने जनपद में स्थापित समस्त 7 ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता को जांचने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई कमी मिले तो उसे समय रहते दुरुस्त करा लिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिंग बढ़ाई जाए। विदेश यात्रा करके आने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से टेस्टिंग की जाए। कोविड-19 से जुड़े समस्त उपकरण जैसे पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की उपलब्धता एवं सप्लाई चैन मैनेजमेंट की पूरी योजना तैयार की जाए।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल, सीएमओ डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr. Rajesh Jha), अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव (Additional District Magistrate Administration Gaurav Srivastava), अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर (ASP Deoria Dr. Rajesh Sonkar) सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Power Crisis : 10 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदेगी योगी सरकार, बिजली की कमी दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने बनाया प्लान, जानें

Harindra Kumar Rai

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Sunil Kumar Rai

दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी अहम साबित हुईं लोक अदालतें : हजारों घर टूटने से बचे, संवरीं हजारों जिंदगियां

Rajeev Singh

Mock Drill : फायर विभाग ने आग से बचाव के बताए उपाय, इस सोसाइटी में पहुंचे अधिकारी

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ रवींद्र कुमार का आदेश : आधार बनाने में न हो कोताही, इन योजनाओं में शत प्रतिशत हुआ वेरिफिकेशन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!