खबरेंदेवरिया

दिव्यांगजनों के लिए लगा कैंप : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने वितरित की ट्राईसाइकिल, पीएम मोदी के बारे में कही बड़ी बात

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। तत्पश्चात विकास भवन के सभागार में दिव्यांगजनों को मेडिकल कार्ड निर्गत कराए जाने के लिए आयोजित यूडीआईडी कैंप का निरीक्षण किया। इस स्थल पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के चिन्हांकन के लिए भी कैंप लगाया गया था।

योजनाएं चलाई हैं      

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित था। प्रधानमंत्री जी ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

50 दिव्यांगजनों को मिला कार्ड

कार्यक्रम में एडिशनल सीएमओ डॉक्टर सतिराम यादव के नेतृत्व में करीब 50 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र पर यूडीआईडी कार्ड से लाभान्वित कराया गया। साथ ही करीब 35 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar), भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय, धनुषधारी मणि, कृष्णानाथ राय, अम्बिकेश पाण्डेय, प्रमोद शाही, रामदास मिश्र, नवीन सिंह, शैलेन्द्र सिंह आजाद, सीपी सिंह, गंगा शरण पाण्डेय, राधेश्याम शुक्ला, आनंद मणि, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दावा : प्रदेश में उर्वरक की कोई कमी नहीं

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS :  देवरिया में रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस : कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Rajeev Singh

अजब-गजब : बारात न ले जाने से दुःखी दोस्त ने दूल्हे को भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

ऋतिक-दीपिका की जोड़ी करेगी कमाल : फिल्म फाइटर के लिए फैंस की बढ़ी बेचैनी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 5933 लोग एड्स से पीड़ित : जिलाधिकारी की अपील- HIV रोगियों से न करें सामाजिक भेदभाव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!