खबरेंदेवरिया

सलेमपुर सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन, इन बीमारियों की तुरंत होगी जांच

Deoria News : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Salempur Community Health Center) पर हेल्थ एटीएम (Health ATM) का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि इस मशीन से ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास सहित कई महत्वपूर्ण जांच हो सकेंगे।

राज्य मंत्री ने कहा कि जिस तरह बैंक की एटीएम मशीन से चंद मिनटों में पैसे निकल जाते हैं, ठीक उसी प्रकार से हेल्थ एटीएम से मरीजों को अलग-अलग बीमारियों की पूरी जानकारी कुछ ही मिनटों में मिल जाएगी। क्षेत्रवासियों को इससे बहुत लाभ होगा। मरीजों को घर से कहीं दूर नहीं जाना होगा। इस मशीन के जरिये सामान्य बीमारियों की पैथालोजी जांच आसानी से और कम समय में हो जाएगी।

सीएचसी के हेल्थ ऑफिसर को मिला लैपटॉप
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के हाथों सलेमपुर सीएचसी के हेल्थ ऑफिसर को लैपटॉप मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की जांच सहित अन्य जांच में लैपटॉप से सहूलियत मिलेगी। इससे विभिन्न मरीजों को समय पर बेहतर इलाज कराने में सहायता मिलेगी। योगी एवं मोदी सरकार में डिजिटल इंडिया के तहत सरकार देश को जोड़ने का कार्य कर रही है।

जल्द लगेगा डिजिटल एक्सरे मशीन
सलेमपुर सीएससी केंद्र पर जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाया जाएगा।

अपने निधि से लगवाया एटीएम हेल्थ मशीन
5 लाख लागत मूल्य का एटीएम हेल्थ मशीन राज्य मंत्री ने अपने निधि से सलेमपुर सीएससी केंद्र पर लगवाया है। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि भाजपा सरकार में दिन दूनी रात चौगुनी के तर्ज पर विकास हो रहा है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, वीरेंद्र कुशवाहा, अमरनाथ सिंह, शेषनाथ भाई, विनय पाण्डेय, धनन्जय चतुर्वेदी, नागेन्द्र गुप्ता, प्रकाश पाण्डेय, त्रिवेणी गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, डॉ बीपी सिंह, अनिल ठाकुर, राकेश दूबे, अखिलेश कुमार, विश्वनाथ मल्ल, डॉ बीबी सिंह, अतुल कुमार, सविता कुमारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

Supertech Twin Towers : ताश के पत्तों की तरह भरभराई भ्रष्टाचार की इमारत, सुपरटेक बिल्डर ने बार-बार नक्शे में किया संशोधन, पढ़ें ट्विन टावर प्रोजेक्ट से जुड़े घटनाक्रम

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया और कुशीनगर समेत 71 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा की, पिछड़ रहे ब्लॉक के लिए जारी हुए आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में तीन विभागों के टैक्स अधिकारियों को नोटिस जारी : एडीएम वित्त ने आबकारी विभाग से भी मांगा जवाब, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने की नई परंपरा की शुरुआत : रूच्चापार प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया अंक पत्र

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!