खबरेंदेवरिया

देवरिया में दो उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज : जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Deoria News : जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया है कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश के क्रम में जनपद के दो उर्वरक विक्रय केंद्र संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों केंद्रों पर तय रेट से अधिक में खाद बेचने का मामला सामने आया था।

उप जिलाधिकारी सलेमपुर एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी देवरिया सदर के संयुक्त निरीक्षण के समय आईएफएफ डीसी चनुकी मोड पर कृषकों को 266.50 रुपये की यूरिया 360 रुपये में एवं 1350.00 रुपये प्रति बोरी की डीएपी 1450 रुपये में विक्रय किया जा रहा था।

इसी प्रकार उप जिलाधिकारी भाटपार रानी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी देवरिया के निरीक्षण के समय राहुल ट्रेडर्स टड़वा पर शक्तिमान यूरिया 350.00 रुपये प्रति बोरी एवं अपना यूरिया 320.00 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचा जा रहा था।

जबकि शासन से 01 बोरी यूरिया का दर 266.50 रुपये एवं 1 बोरी डीएपी का दर 1350 रुपये निर्धारित है। इन केंद्रों पर उर्वरकों का निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय और कालाबाजारी को बढावा दिया जा रहा था। यह उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।

इस शिकायत पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त आईएफएफ डीसी कृषक सेवा केन्द्र चनुकी मोड लार के प्रोपराइटर अजीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी कोइरी टोला, लार जनपद देवरिया एवं राहुल ट्रेडर्स टड़वा के प्रोपराइटर वासुदेव सिंह पुत्र झुनखुन सिंह निवासी ग्राम टड़वा, पोस्ट परसिया छितनी सिंह, जनपद देवरिया के विरुद्ध सम्बन्धित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।

उन्होंने जनपद के समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे उर्वरकों को निर्धारित दर पर ही विक्रय करें। यदि कोई भी फुटकर उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करते हुए पाया जाता है या किसी भी प्रकार से कालाबाजारी या अवैध परिसंचलन में लिप्त पाया जाता है तो सम्बन्धित विक्रेता के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता को सौंपे 35 प्रोजेक्ट्स : 692 विकास कार्यों की रखी नींव, पढ़ें सभी परियोजनाएं

Sunil Kumar Rai

योगीराज में बदला यूपी को लेकर जनता का परसेप्शन : नंबर वन पर ट्रेंड हुआ उत्सव प्रदेश का संदेश

Sunil Kumar Rai

मां की आंखों के सामने गई बेटी की जान : महुआडीह क्षेत्र में कुर्ना में नहाने गईं 8 लड़कियां डूबीं, दो सगी बहनों में से एक की मौत

Abhishek Kumar Rai

‘यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता छीनना चाहती थी कांग्रेस’ : मायावती ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को इस महीने से मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Abhishek Kumar Rai

घटिया मसाला और दोयम दर्जे की ईंट : बिना बीम-कॉलम के खड़ी हुई दीवार, जानें देवरिया में कैसे बन रहा कस्तूरबा गांधी विद्यालय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!