खबरेंदेवरिया

Nagar Nikay Elections 2022 : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने विकास के लिए भाजपा की जीत को बताया जरूरी

Deoria News : नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Elections 2022) की तैयारी के सिलसिले में बैतालपुर नगर पंचायत भाजपा के वार्ड संयोजकों, प्रभारियों और बूथ संयोजकों की ब्लॉक सभागार में तथा रामपुर कारखाना पंचायत की प्रज्ञा इंटर कालेज में बैठक सम्पन्न हुई।

इन बैठकों को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के खून पसीने से खड़ी की हुई कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। आज पार्टी विश्व के सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है, तो अपनी विशिष्ट कार्यपद्धति से है। इसलिये पार्टी ने तय किया है कि इस चुनाव में हम सभी पेज प्रमुख और पेज की समिति तैयार करेंगे तथा हर पेज जीतकर चुनाव जीतेंगे।

इसलिए आप सभी जल्द से जल्द बूथवार बैठक करके पेज प्रमुख बनाने का काम करें। भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं होता है। सत्ता पाने की इच्छा भाजपा के लिये केवल सेवा करना होता है। निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार अगर बैतालपुर और रामपुर कारखाना में आती है, तो ये केंद्र और प्रदेश की भाजपा के डबल इंजन के सरकार के साथ मिलकर इन पंचायतों को संवारने का काम करेंगी।

जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव जीतने के लिये आप सभी घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों बताएं। भाजपा की मोदी और योगी सरकार ने जो काम अब तक किए हैं, वो काम अन्य दलों की सरकार नहीं कर पायी। इन बैठकों में वृत्त जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने लिया।

बैठक में हेमंत मिश्र, रामाज्ञा चौहान, जितेन्द्र सिंह, दीपक जायसवाल, राजन यादव, राजेश निषाद, बिजेंद्र कुशवाहा, रामअशीष मौर्य, अजय वर्मा, सतीश राव, राजकिशोर शर्मा, आनन्द मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ मणि, नीलरतन जायसवाल, अनिल मणि, गिरिजेश मणि, जयप्रकाश मणि, मोनू मद्धेशिया, परमेश्वर पासवान, वीरेंद्र यादव, बेचू लाल निषाद, प्रदीप जायसवाल, राहुल मणि, अमित सिंह, सर्वेश त्रिपाठी आदि रहे।

Related posts

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : देवरिया से महुआडीह तक हर चौराहे से लिया सैंपल, बाजारों में रही हलचल

Sunil Kumar Rai

गीडा की तर्ज पर होगा देवरिया का औद्योगिक विकास : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

तैयारीः यूपी के 499 अस्पतालों में शुरू हुए ऑक्सीजन प्लांट, 11 करोड़ लोगों को लगा टीका, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण बना ‘हर घर जल’ गांव : मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति ने किया अवलोकन, मेहमानों ने ऐसे उठाया लुत्फ

Rajeev Singh

DEORIA : देवरिया पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, दर्ज हैं कई मामले

Sunil Kumar Rai

गरीबी हटाने में यूपी सबसे आगे : सीएम योगी के प्रयासों से हुआ संभव, पढ़ें नीति आयोग की पूरी रिपोर्ट

Shweta Sharma
error: Content is protected !!