उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : मुफ्त शिक्षा, मुआवजा, पेंशन और रोजगार से मतदाताओं को लुभाएगी सपा, घोषणा पत्र में किए ये वादे

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election-2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अन्य पदाधिकारियों के साथ घोषणा पत्र में शामिल वादों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। पार्टी ने समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश की कायापलट का वादा किया है। इसमें रोजगार, सुरक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण तक पर बल दिया गया है। बड़ी बात यह है कि वूमेन पावर लाइन को मजबूत कर पार्टी महिलाओं को नई ताकत देगी। ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए एफआईआर की व्यवस्था की जाएगी।

पार्टी की घोषणा पत्र के मुताबिक

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 1090 वूमेन पावर लाइन को सशक्त किया जाएगा। इसके अंतर्गत ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए एफआईआर की व्यवस्था भी की जाएगी।

सरकार बनने पर समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित होंगे जहां सस्ते दर पर गरीबों को राशन और 10 रुपये में ‘समाजवादी थाली’ की व्यवस्था की जाएगी।

मनरेगा की तर्ज पर ‘अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट’ बनाकर शहरी युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

किसान आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी फसलों पर एमएसपी दी जाएगी।

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी बीपीएल परिवारों को प्रति वर्ष दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

सरकार बनने पर लड़कियों की शिक्षा को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त किया जाएगा।

सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

Related posts

अच्छी खबर : अगले दो साल में यूपी के हर गांव में होगी इंटरनेट सुविधा, डिजी लॉकर में मिलेंगे एजुकेशनल रिकॉर्ड और राशन कार्ड

Abhishek Kumar Rai

62 हजार लिया कर्ज : 1.20 लाख चुकाया ब्याज, फिर भी दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज

Sunil Kumar Rai

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी : 1000 से ज़्यादा प्राचीन और दुर्लभ वस्तुएं ट्रस्ट को हैंडओवर

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के इस जिले ने 11880 कन्याओं का पूजन कर रचा इतिहास : जीरो वेस्ट इवेंट के साथ स्वच्छ त्योहार की नई परम्परा की हुई शुरुआत

Satyendra Kr Vishwakarma

जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही हरगिज न करें : मुख्यमंत्री योगी

Rajeev Singh

खास खबर : मोदी सरकार की ये तीन योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए बनी वरदान, हर वर्ग को मिला लाभ, आंकड़ों से जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!