खबरेंपूर्वांचल

सीएम योगी ने 1000 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद : चंपा देवी पार्क में जुटे हजारों लोग

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सोमवार को जनपद गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह (Mukhya Mantri Samuhik Vivah Samaroh) में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने 14 नवयुगलों को प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री भेंट की। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana) के अन्तर्गत आयोजित किया गया था।

सीएम ने सामूहिक विवाह समारोह में 1,000 से अधिक जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, ऐसे अनेक परिवारों की कन्याएं कुंवारी रह जाती थीं। वर्ष 2017 में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने पर इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रारम्भ की। इस योजना में पहले 31 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी, बाद में इस राशि को बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया।

सीएम ने कहा कि गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह के कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक लगभग 02 लाख युवतियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न करायी जा चुकी है। जनपद गोरखपुर में ही आज विवाह पंचमी के पर्व पर 1,000 से अधिक युवक और युवतियां वैवाहिक बंधन से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार समाज के प्रत्येक तबके के लिये पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज इसके परिणाम हम सभी के सामने हैं। वर्तमान में प्रदेश के अन्दर एक करोड़ ऐसे परिवार हैं, जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन दी जा रही है। प्रदेश और केन्द्र की सरकार इन परिवारों को एक हजार रुपये प्रतिमाह अर्थात 12,000 रुपये वार्षिक देकर उनको सबल बनाने का कार्य कर रही हैं। कोरोना कालखण्ड के दौरान प्रदेश में 15 करोड़ गरीबों को निःशुल्क राशन की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से लगातार यह प्रयास हो रहा है कि समाज के प्रत्येक तबके को बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ मिले। आज उसी मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ सबका विकास’ का मूर्त रूप सामूहिक विवाह कार्यक्रम यहां पर सम्पन्न हो रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज आप अपने वैवाहिक जीवन का संकल्प लेने के साथ ही यह भी संकल्प लेंगे कि बाल विवाह नहीं होने देंगे। दहेज मुक्त वैवाहिक कार्यक्रम को ही प्रश्रय देंगे। दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करेंगे और समाज में अगर कोई कुप्रथा है, उसे दूर करने में सभी लोग अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, एक थानाध्यक्ष निलंबित

Sunil Kumar Rai

अवसर : इस योजना का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्र में लगाएं उद्यम, ऑनलाइन आवेदन करें, जानें तरीका

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट तक हुआ तिरंगा रन का आयोजन, हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

Sunil Kumar Rai

विद्युत कर्मियों ने ली शपथ : सुरक्षा मानकों में नहीं होगी चूक

Satyendra Kr Vishwakarma

मनी लांड्रिंग मामले में मुख्तार अंसारी पर शिकंजा : 19 अप्रैल को तय होंगे आरोप

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में भाजपा के बूथ सत्यापन अधिकारियों की हुई कार्यशाला : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने दिए टिप्स

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!