खबरेंनोएडा-एनसीआर

अवसर : इस योजना का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्र में लगाएं उद्यम, ऑनलाइन आवेदन करें, जानें तरीका

Gautam Buddh Nagar : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्ध नगर अंबुज कुमार ने जनपद के नव युवक-युवतियों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।

उद्यम लगा सकते हैं

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (Mukhya Mantri Gramodyog Rojgar Yojna) के तहत 10 लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यम की स्थापना के लिए प्रदान किया जाता है। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को पूंजीगत ऋण पर 4% से अधिक ब्याज की धनराशि (अधिकतम 13% तक) ब्याज उपादान के रूप में 5 वर्ष तक उपलब्ध करायी जाती है।

5 वर्ष तक उपलब्ध कराई जाएगी

आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को पूंजीगत ऋण पर समस्त ब्याज की धनराशि (अधिकतम 13% तक) ब्याज उपादान के रूप में 5 वर्ष तक उपलब्ध कराई जाती है।

यहां करें एप्लाई

उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र ही अनुमन्य है तथा कोई भी आवेदक https://cmegp.data-center.co.in/ की वेबसाइट पर जाकर एजेंसी KVIB चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम की स्थापना के लिए इच्छुक नव युवक-युवतियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इस संबंध में आवेदक अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय कक्ष संख्या 206, 207 विकास भवन सूरजपुर गौतमबुद्ध नगर में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

देवरिया भाजपा ने Sardar Vallabhbhai Patel को किया नमन : एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने याद दिलाया उनका योगदान

Sunil Kumar Rai

डीएम ने किया खुखुंदू क्रय केंद्र का निरीक्षण : धान खरीद में समस्या हो तो किसान इन नंबरों पर करें शिकायत

Rajeev Singh

BREAKING : रेलवे ने वैशाली एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति समेत दर्जनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 3 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, सुलझाए जाएंगे ये मामले

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : योगी सरकार ने करोड़ों गन्ना किसानों को दिया एक और मौका, घोषणा पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

Sunil Kumar Rai

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा : फिर अलग हुए जदयू और भाजपा, इस बयान से बिगड़े रिश्ते, पढ़ें अब तक का घटनाक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!