खबरेंदेवरिया

देवरिया में भाजपा के बूथ सत्यापन अधिकारियों की हुई कार्यशाला : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने दिए टिप्स

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण में 1 से 6 अप्रैल तक बूथ सत्यापन का काम किया जाएगा। इसके लिये शुक्रवार को विधानसभा सह शक्तिकेन्द्र स्तर पर नियुक्त सत्यापन अधिकारियों की कार्यशाला संपन्न हुयी।

देवरिया विधानसभा के शक्तिकेन्द्र स्तर पर नियुक्त सत्यापन अधिकारियों की कार्यशाला को औराचौरी पार्टी कार्यालय पर सम्बोधित करते हुये जिला प्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि बूथ, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। भाजपा के विजय अभियान का रहस्य इसी त्रिवेणी में छिपा रहता है। इसको चुस्त-दुरुस्त रखने का काम हम सभी का है, इसलिये हम सभी 1 से 6 अप्रैल तक अपने-अपने शक्तिकेन्द्रों के प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को नमो ऐप तथा सरल ऐप डाऊनलोड करा उनका पूरा डाटा फिट करेंगे।

सभी बूथों पर दो तरह के एक संगठनात्मक और दूसरा गैर संगठनात्मक व्हाट्सएप ग्रुप बनवाने का काम भी करना है तथा प्रदेश द्वारा मण्डल सह आवंटित मोबाइल नम्बरों को इन ग्रुप में ऐड करना है, ताकि व्हाट्सएप ग्रुप की मॉनिटरिंग प्रदेश नेतृत्व द्वारा हो सके। मन की बात कार्यक्रम का फोटो नमो ऐप पर कैसे लोड़ किया जायेगा इसके भी बारे में बूथ समिति के सदस्यों को बताएंगे।

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने बूथ सत्यापन अधिकारियों को विस्तार से इस विषय में बताया। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल, अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, संजय पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, अरविन्द चौहान, बृजेश गुप्ता, धनुषधारी मणि, राधेश्याम शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह आजाद, आदित्य सिंह, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, प्रदीप जायसवाल, अजय सिंह, बंटी जायसवाल, अखिलेश मिश्रा, नीलरतन जायसवाल, शिवाकांत मिश्रा आदि रहे।

पथरदेवा विधानसभा की कार्यशाला को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठे लाल निगम ने ओम मैरेज हाल तरकुलवा में, रामपुर कारखाना विधानसभा की कार्यशाला को क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा ने संस्कृत महाविद्यालय बैकुंठपुर में, भाटपाररानी विधानसभा के कार्यशाला को प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ जितेन्द्र प्रताप राव ने विजय गुप्ता के मकान सभागार में, रुद्रपुर विधानसभा की कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने ब्लॉक सभागार रुद्रपुर में, बरहज की कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही ने नगर पालिका सभागार बरहज में तथा सलेमपुर विधानसभा की कार्यशाला को एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप शाही ने भरौली वार्ड में सम्बोधित किया और सत्यापन अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले कामों को विस्तार से बताया।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने लहूलुहान किया, थाने से एक किलोमीटर दूर हुआ वाकया

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : धान क्रय एजेंसियों को दो दिन का अल्टीमेटम, काम पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिला बम्पर प्लेसमेंट और पैकेज, इन कंपनियों ने दिया ऑफर

Abhishek Kumar Rai

हर घर जल गांव थीम पर बने स्टाल पर पांचो दिन उमड़ी भारी भीड़ : विशेष आकर्षण बना जल जीवन मिशन का स्टाल

Satyendra Kr Vishwakarma

Manish Gupta Murder Case: एक अन्य आरोपी को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आखिरी की तलाश तेज

Harindra Kumar Rai

सहूलियत : 19 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा यूपी, योगी सरकार ने खींचा खाका

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!