खबरेंदेवरिया

देवरिया में 2 दिसंबर को बजेगी शहनाई : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथियां जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Deoria News : जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana) के अन्तर्गत देवरिया में सामूहिक विवाह कार्यक्रम 2 दिसंबर को शुभ मुहूर्त में महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज देवरिया में आयोजित किया जायेगा।

इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों जिनकी वार्षिक आय 2.00 लाख (दो लाख रुपए मात्र) हो के पुत्रियों की शादी के लिए संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर 51000.00 रुपए व्यय किया जायेगा। इसमें से विवाहित कन्या के खाते में 35000.00 तथा 10000.00 रुपए की सामग्री जोड़े को उपहार देने एवं 6000.00 भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया जायेगा।

इच्छुक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी के लिए 28 नवंबर तक अपना (रजिस्ट्रेशन / आवेदन-पत्र, ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं शहरी क्षेत्र के व्यक्ति सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका / नगर पंचायत के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र व लड़की का 2-2 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो, लड़की व लड़के का आधार कार्ड, कन्या के बैंक पासबुक की छायाप्रति, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र (तहसील से निर्गत) तथा लड़की एवं लड़के का उम्र प्रमाण पत्र (शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार) आदि देना होगा।

Related posts

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया गेंहू क्रय केंद्र का जायजा : जानें क्या मिली जमीनी हकीकत

Swapnil Yadav

PFI Ban : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने PFI और उससे जुड़े संगठनों पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया, आतंक कनेक्शन पर हुआ एक्शन, सरकार ने बताई ये वजहें

Rajeev Singh

डीएम दिव्या मित्तल ने बच्चियों का बढ़ाया उत्साह : बालिका लीग की विजेताओं को दिया सम्मान

Rajeev Singh

Deoria News : देवरिया में यूपीपीसीएल और विद्युत निगम जानबूझ कर प्रोजेक्ट पूरा करने में कर रहे देरी, पढ़ें लापरवाही के कुछ मामले

Rajeev Singh

महिला जागरूकता के लिए योगी सरकार ने शुरू की मुहिम : हर बुधवार ‘शक्ति दीदी’ आएंगी, समस्याओं का समाधान संग लाएंगी

Shweta Sharma

Deoria News : 2 प्रतिशत प्रीमियम देकर कराएं फसल बीमा, जनसेवा केंद्र पर मिल रही सुविधा, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!