खबरेंदेवरिया

पाइल्स डे पर आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया जागरूक : जानें इस बीमारी की वजहें और बचाव के उपाय

Deoria News : आरोग्य भारती के तत्वाधान में देवरिया सदर खंड के ग्राम सिंघई में विश्व अर्श (Piles Day) पाइल्स दिवस के अवसर पर कैंप लगाकर लोगों को इस बीमारी की वजहें और बचाव की जानकारी दी गई। स्वस्थ जीवन शैली से पाइल्स की बीमारी से बचा जा सकता है।

इस मौके पर आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आज पाश्चात्य जीवन शैली और अनियमित दिनचर्या के चलते लोग पाइल्स के शिकार हो रहे हैं। इसके चलते लोगों को कब्ज रहना और मल त्याग में परेशानी का होना इत्यादि लक्षण है।

उन्होंने कहा कि पाइल्स का गंभीर होने पर ऑपरेशन (शल्य क्रिया) उचित इलाज है। परंतु स्वस्थ जीवन शैली और उचित आहार-विहार आयुर्वेदिक इलाज में अर्शकुठार रस और अर्शोघ्नी वटी के साथ अभयारिष्ट और पायलेक्स टेबलेट आदि का सेवन लाभप्रद है।

गंभीर होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से दिखाएं और खानपान पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती के निखिल दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनय कुमार, डॉ केके पांडे, विकास कुमार, विकास कुमार उपाध्याय, पंकज कुमार चतुर्वेदी,अंजलि दुबे, रुद्राक्ष, रुद्रांश, सूर्यांश कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related posts

UP Election 2022 : चुनाव से पहले करोड़ों कैश और बहुमूल्य धातुएं बरामद, अवैध हथियार बनाने वाली 156 फैक्ट्री सीज, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

अन्त्येष्टि स्थल में घोटाला : डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी से आज ही मांगी रिपोर्ट, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय

Abhishek Kumar Rai

अफवाह ने पहुंचाया अस्पताल : देवरिया के महुआडीह में बेटे को लेकर जा रहे पिता को भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर पीटा, हालत गंभीर

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने किया खुखुंदू क्रय केंद्र का निरीक्षण : धान खरीद में समस्या हो तो किसान इन नंबरों पर करें शिकायत

Rajeev Singh

Deoria News : नेहरू युवा केंद्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्मदिन, जानें किसने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी ने काशी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला : भोजपुरी से जीता पूर्वांचल का दिल

Shweta Sharma
error: Content is protected !!