खबरेंदेवरिया

DEORIA : 8 साल से तैयार हो रहा आंगनबाड़ी भवन अब तक अधूरा, सीडीओ ने लगाई फटकार, मांगी रिपोर्ट

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने बुधवार को विकास खण्ड देवरिया सदर के ग्राम पंचायत बरैठा के चौबरिया पट्टी में अर्धनिर्मित आंगनबाडी भवन का निरीक्षण किया। इस भवन को निर्मित कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2014 में शासन से कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश अभियन्त्रण एवं श्रम सहकारी संघ लिमिटेड को नामित किया गया था। निरीक्षण के दौरान भवन अर्धनिर्मित था।

परीक्षण में ज्ञात हुआ कि आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कुल धनराशि 5.38 लाख रुपये स्वीकृत था। भौतिक सत्यापन में पाया गया कि भवन की छत लगी थी किन्तु प्लास्टर, रंगाई, दरवाजा, खिड़की आदि कार्य अपूर्ण था। आंगनबाड़ी केन्द्र के मुख्य कक्ष के छत के वीम में दरारें पायी गयीं। साथ ही चारों तरफ छज्जों में लगी छड़ें दिख रही थी।

कड़ी चेतावनी दी गई

निरीक्षण के दौरान अजय कुमार सिंह सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, देवरिया व आलोक पाण्डेय अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे। इस आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के सुनील दुबे परियोजना प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश अभियन्त्रण एवं श्रम सहकारी संघ लिमिटेड को कड़ी चेतावनी देते हुए उक्त कार्य को शीघ्र गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूर्ण कराने के आदेश दिए गए।

रिपोर्ट पेश करें

साथ ही उक्त कार्य में विलम्ब के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए तत्कालीन कार्य प्रभारी राजीव उपाध्याय के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता को इस सन्दर्भ में विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं।

नहीं पहुंच रहा

सीडीओ ने विकास खण्ड रामपुर कारखाना में नौतन में जल निगम से वर्ष 2015 निर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम सभा के कुल तीन राजस्व ग्राम हैं। लेकिन एक ही राजस्व ग्राम में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो पा रही है। शेष दो मजरों में लिकेज के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

तीनों मजरों को मिले जल

परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। मौके पर उपस्थित प्रदीप कुमार अवर अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि लिकेज की समस्या को शीघ्र दूर करायें। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल तीनों मजरों के सभी कनेक्शन धारकों (उपभोक्ता) को उपलब्ध कराने तथा उक्त प्रगति से एक सप्ताह के अन्दर अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts

BIG BREAKING : करोड़ों कामगारों को योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, लागू की ये महत्वपूर्ण योजना

Harindra Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने ली 2 की जान, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों और आरोग्य मित्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

खेलेगा नहीं तो आगे कैसे बढ़ेगा देवरिया ! हर ब्लॉक में बनने थे 4-4 स्पोर्ट्स ग्राउंड, डेडलाइन तक बने सिर्फ 5, सरोवर और पार्कों में भी पिछड़ा जिला

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में 67 लेखपालों का हुआ क्षेत्र परिवर्तन, लिस्ट जारी

Harindra Kumar Rai

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान : यूपी का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को मिलेगा 11 लाख, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!