खबरेंदेवरिया

Deoria Master Plan 2031 : देवरिया महायोजना 2031 के आपत्ति निस्तारण की तिथियां बदलीं, अब 25 नवंबर को होगी सुनवाई

Deoria News : देवरिया मास्टर प्लान 2031 (Deoria Master Plan 2031) के लिए मिले सुझावों और आपत्तियों का निस्तारण 22 – 25 नवंबर तक किया जाएगा। सहूलियत के लिए जिला प्रशासन सीरियल नंबर के हिसाब से अलग-अलग तिथियों पर आपत्तियों को निस्तारित करेगा। देवरिया महायोजना 2031 के लिए कुल 548 आपत्ति और सुझाव लोगों ने दिए हैं।

नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया/उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया है कि देवरिया महायोजना 2031 (प्रारूप) पर प्राप्त कुल 548 आपत्ति / सुझाव प्रार्थना पत्रों की सुनवाई जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 22 से 24 नवम्बर 2022 (तीन दिन) किया जाना प्रस्तावित है। किन्तु 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश (गुरू तेजबहादुर शहीदी दिवस) होने के कारण इस कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

नए कार्यक्रम के मुताबिक –
आपत्ति / सुझाव संख्या क्रमांक 01 से 200 तक 22 नवम्बर को
क्रमांक 201 से 400 तक 23 नवंबर को तथा
क्रमांक 401 से 548 तक 25 नवंबर 2022 को सुनवाई की जायेगी।

डीएम की अध्यक्षता वाली समिति में सहयुक्त नियोजक गोरखपुर, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियन्ता जल निगम निर्माण खण्ड प्रथम तथा नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया सदस्य हैं।

जनसामान्य को उन्होंने अवगत कराया है कि महायोजना 2031 ( प्रारूप ) पर प्रस्तुत आपत्ति / सुझाव की सुनवाई की इन नियत तिथियों को कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

Deoria News : डीएम ने उप जिलाधिकारी बरहज को कार्यकारी क्षेत्र पंचायत प्रमुख नियुक्त किया, उपचुनाव होने तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : लघु सिंचाई विभाग और जल निगम जल संरक्षण के लिए लोगों को करेंगे जागरूक, सीडीओ ने रैली को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

देवरिया में अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी : कामरेड बोले- भाजपा सरकार बनने के बाद बेतहाशा बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी

Rajeev Singh

बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार : जारी हुईं गाइडलाइंस, देखभाल और इलाज के लिए होगा…

Rajeev Singh

खुशखबरी : 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने 6 महीने का लक्ष्य तय किया, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी समेत वरिष्ठ अफसर अचानक पहुंचे जिला जेल, बैरक देखे, कैदियों से ली जानकारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!