खबरेंदेवरिया

देवरिया में अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी : कामरेड बोले- भाजपा सरकार बनने के बाद बेतहाशा बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी

Deoria News : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कमेटी के आह्वान पर तहसील गेट धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कामरेड सुशील यादव ने की एवं संचालन बलविंदर मौर्य ने किया।

धरने को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के मंत्री कामरेड हरेकृष्ण कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम सीमा पर बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ऊपर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था नाम का चीज नहीं रह गई है।

उन्होंने मंच से प्रदेश की कानून व्यवस्था सही करने, दलित महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सलेमपुर, भटनी, लार ब्लॉक के अन्दर जर्जर हो चुकी सड़कें ठीक कराने, नवलपुर से लेकर लार तक की बिल्कुल जर्जर हो चुकी सड़क को ठीक करने, गांव के गरीब व्यक्ति का राशन कार्ड बनाने, जिला समाज कल्याण विभाग में पेंडिंग पड़े विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन धारकों का पेंशन तत्काल भुगतान करने की मांग की।

धरने को बरहज के पूर्व विधायक स्वामी नाथ भाई ने समर्थन दिया। धरने में सतीश कुमार, रामनिवास यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, सुशील यादव, संजय गौड़, राम छोटू चौहान, अनिल यादव, सुमंत गुप्ता, उमेश वर्मा, श्यामदेव यादव लालचंद, सदानंद भारती, लीलावती देवी, रामाश्रय प्रसाद, कपिल देव यादव, शिव शंकर पांडे संतोष राजभर, नितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

इससे पहले तीसरे दिन धरने की अध्यक्षता कामरेड राजेंद्र गुप्ता ने की। संचालन अनिल यादव ने किया। तीसरे दिन धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि सरकार की घोषणाएं हवा-हवाई साबित हो रही हैं। सरकार ने गड्ढा मुक्त सड़क देने का जो वादा किया था वह केवल चुनावी सभा तक सिमट गया है। आज सलेमपुर को जोड़ने वाली तमाम सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। इसके बारे में हम लगातार जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों को अपने संगठन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं, लेकिन प्रशासन मांग पत्र लेकर उसे ठंडे बस्ते में डाल देता है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

     
उन्होंने आगे कहा, हम इस आंदोलन के माध्यम से बताना चाहते हैं कि प्रशासन हमारी मांगों को हल्के मे न ले। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ राशन के सवाल पर सरकार कह रही है कि 80% लोगों को राशन दे रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार गरीब लोगों को राशन से वंचित कर रही है। वह गरीब के राशन की तस्करी राशन माफिया कर रहे हैं। पूर्ति अधिकारी व कोटेदार की मिलीभगत कर गरीबों की राशन को लूट रहे हैं। इसको तत्काल रोका जाए।

दूसरी तरफ मनरेगा कानून के अंदर बजट में कटौती को बंद किया जाना चाहिए। मनरेगा ने 100 दिन का काम व 500 रुपए प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी का जो कानून है, इसका कड़ाई से पालन किया जाए। धरने में रामनिवास यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, सुशील यादव, संजय गौड़, राम छोटू चौहान, राम प्रताप सिंह, श्रीकांत सिंह, संतोष कुमार तिवारी, गंगा देवी, अनिल यादव, सुमंत गुप्ता, उमेश वर्मा, श्यामदेव यादव लालचंद, सदानंद भारती, लीलावती देवी, रामाश्रय प्रसाद, मुरलीधर मिश्र, कपिल देव यादव, शिवशंकर पाण्डेय, संतोष राजभर, नितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वुशू एसोसिएशन के जिला टूर्नामेंट में दर्जनों स्कूलों ने लिया हिस्सा : बच्चों ने दिखाया जीत का जज्बा

Satyendra Kr Vishwakarma

दाह संस्कार में गोवंश उपला का होगा उपयोग : सीएम योगी ने इस समस्या से निपटने का बनाया प्लान

Rajeev Singh

अच्छी खबर : देवरिया और कुशीनगर के लिए योगी सरकार ने जारी किए 422 लाख रुपये, जानें क्या कार्य होंगे

Harindra Kumar Rai

मौत को मात देकर जीवित हुई महिला : देवरिया के महुआडीह में परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, फिर हुआ ये चमत्कार

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : लक्ष्य से कम सड़क निर्माण और अपूर्ण कार्य पर सीडीओ सख्त, अफसरों पर गिरी गाज, इन रोड में मिली खामी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : बीमारियों से निपटने के लिए ब्लॉक स्तर पर तैयारी तेज, डीएम ने ‘कैपेसिटी बिल्डिंग’ पर दिया जोर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!