खबरेंदेवरिया

देवरिया में तीन विभागों के टैक्स अधिकारियों को नोटिस जारी : एडीएम वित्त ने आबकारी विभाग से भी मांगा जवाब, जानें वजह

Deoria News : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने कर करेत्तर की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निबंधन, विद्युत एवं वाणिज्य कर (Registration, Electricity and Commercial Tax) के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही शासन से जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए कहा।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत बरहज के बिलंब से पहुंचने पर तथा अधिशासी अभियंता गौरी बाजार को बैठक में अनुपस्थित रहने पर चेतावनी जारी की गई। आबकारी विभाग द्वारा विगत वर्ष के अपेक्षा मासिक लक्ष्य पूर्ण नहीं किए जाने पर उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, सभी अधिकारी राजस्व वसूली के काम को प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के अनुरूप राजस्व वसूली के कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस बरहज तहसील में होगा आयोजित
जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को बरहज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों के हितों के दृष्टिगत दिव्यांगता का प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांगजनो को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से शुरू हो जाएगी।

Related posts

योगी सरकार का बड़ा फैसला : राशन दुकानदार करेंगे धान खरीद का रजिस्ट्रेशन, सड़कों से हटेंगे 10 साल पुराने वाहन, पढ़ें अन्य निर्णय

Satyendra Kr Vishwakarma

जारी रहेगी एग्रीजंक्शन योजना : यूपी कैबिनेट ने लगाई मुहर, 10000 सेंटर स्थापित करेगी योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

नोएडा : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बने ‘‘थिनक्यूबेटर 2022’’ के विजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

1952 करोड़ के निवेश से देवरिया में मिलेगा हजारों को रोजगार : खुलेगी जनपद के विकास की नई राह

Sunil Kumar Rai

Social Media : सपा नेता पूर्णेंदु तिवारी की फेसबुक आईडी हैक, वीडियो जारी कर दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के करोड़ों लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया मिशन, सीएम ने निवासियों से की ये अपील

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!