खबरेंदेवरिया

DEORIA : जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी समेत वरिष्ठ अफसर अचानक पहुंचे जिला जेल, बैरक देखे, कैदियों से ली जानकारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS), जनपद न्यायाधीश जेपी यादव, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे व सचिव इशरत परवीन फारुकी ने शुक्रवार को संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया।

सभी अफसरों ने जिला जेल की एक-एक बैरकों का निरीक्षण किया तथा कैदियों से भोजन, दवा आदि सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछताछ कर जानकारी ली। कैदियों ने बताया कि यहां सभी सुविधाएं जैसे भोजन, दवा आदि समय से मिलती है। दवाएं और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध रहते हैं और जरूरत के समय मिल जाती हैं।  

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला बैरक सहित सभी बैरकों, भोजनालय को देखा। कैदियों से उनके समस्याओं की जानकारी ली गयी। इस दौरान महिला बैरक में कैदियों के साथ उनके बच्चों का देखभाल बेहतर तरीके से किये जाने तथा उनके उपचार आदि बाल विशेषज्ञों से कराये जाने के निर्देश दिए गए। उपस्थित जेल चिकित्सक ने बताया कि यहां उचित जांच व इलाज किया जाता है।

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कैदियों से कहा कि यदि कोई समस्या हो तो बताएं, हम सब आप सब की समस्या को जानने आएं हैं। इस पर कैदियों ने सब ठीकठाक बताया। कुछ कैदियों ने अपनी व्यक्तिगत समस्या जमानत आदि के संबंध में बताया। इस पर विधिक कार्रवाई कराये जाने को कहा गया। निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया।

इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह, जेल अधीक्षक भोला नाथ मिश्र, जेलर राजकुमार, उप जेलर वंदना त्रिपाठी, जेल चिकित्सक, न्यायालय कर्मी, बंदी रक्षक आदि उपस्थित रहे। 

Related posts

अच्छी खबर : आईईटी लखनऊ को यूजीसी से बड़ी राहत मिली, शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : पीएम के स्वागत से पहले सीएम योगी ने लिया जायजा, कुशीनगर एयरपोर्ट के बारे में कही ये बात

Sunil Kumar Rai

10 विभागों की कार्यशाला शुरू : आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे कर्मी, सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों को बचाने के लिए बनेगा प्लान

Sunil Kumar Rai

कोर्ट ने महज 4 महीने में रेप केस में सुनाया फैसला : नोएडा पुलिस और अभियोजन विभाग ने किया कमाल, पढ़ें पूरा प्रकरण

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया से दिल दहलाने वाली खबर : दो बच्चियों को नदी में फेंक फरार हुई मां, एक का शव बरामद, एसपी संकल्प शर्मा ने गांव जाकर लिया जायजा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 5933 लोग एड्स से पीड़ित : जिलाधिकारी की अपील- HIV रोगियों से न करें सामाजिक भेदभाव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!