खबरेंदेवरिया

देवरिया में 215 कृषकों को मिला मुफ्त बीज : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Deoria News : विधानसभा सलेमपुर के परसिया भगौती में भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha Deoria) ने सरकार द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क सरसो, चना और मसूर के बीज वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 215 किसानों में बीज वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने कहा कि सरकार किसानों के हित की चिंता कर रही है। पिछले दिनों कम बारिश होने से जिन किसान भाइयों की धान की फसल प्रभावित हुई थी, उनके लिए सरकार ने निःशुल्क सरसो, मसूर, चना का बीज उपलब्ध कराया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को प्रमाणित बीज या अच्छे किस्मों के बीज सही दामों पर भी सरकार उपलब्ध करा रही है, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि हो सके। सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया है। भाजपा कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिये दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान मोर्चा उन योजनाओ को गांव-गांव तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिये निरन्तर कार्य कर रही है।

भाजपा नेता प्रमोद मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों के हित मे निरन्तर कार्य कर रही है, सरकार किसान कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी कर रही है।

संचालन प्रणव दूबे ने किया। कार्यक्रम को निलाम्बुज मिश्रा, अजय दूबे वत्स, अमरनाथ सिंह, वीरेन्द्र कुशवाहा और अवधेश यादव, कन्हैया दास जी, राहुल शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के चन्दन पाण्डेय, करन यादव, विजय गुप्ता, अंकित मिश्र, विजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बनकटा में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन : इस तिथि को सलेमपुर में हायरिंग करेंगी कंपनियां

Rajeev Singh

उर्वरक वितरण केंद्र पर लाइन देख नाराज हुए डीएम : आदेश पर खुला नया काउंटर, जानें क्या बोले

Sunil Kumar Rai

मनमानी पड़ी भारी : देवरिया में तीन कर्मचारियों के खिलाफ सीडीओ की सख्त कार्रवाई

Swapnil Yadav

जो भी टाई-सूट में दिख गया, सरकार उसे इन्वेस्टर समिट में बुला लेती है : अखिलेश यादव ने ली चुटकी

Swapnil Yadav

खास खबर : यूपी के करोड़ों किसानों को सिंचाई में मिली सहूलियत, योगी सरकार ने उत्पादन में बनाया रिकॉर्ड

Harindra Kumar Rai

राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में शामिल होंगी 2000 महिलाएं, बुलेट और घोड़े पर दिखाएंगी दम, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!