खबरेंदेवरिया

डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण : किसानों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम, शिकायत होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने शुक्रवार को रामपुर कारखाना स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र ‘ब्लॉक गोदाम’ का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को शासन की मंशानुरूप किसानों से धान क्रय करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी शुक्रवार अपराह्न विपणन विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र पहुंचे। केंद्र प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अभी तक 4 किसानों से 99.20 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद वर्ष 2022-23 में क्रय केंद्र पर 15 हजार कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।इसके साथ ही जब किसान धान क्रय केंद्र पर आए तो अपना आधार, ऑनलाइन पंजीकरण संख्या, बैंक खाता संख्या व खतौनी अवश्य लाएं। इसके अतिरिक्त जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया है, उसका होना भी आवश्यक है। इससे किसानों को अपना धान बिना किसी असुविधा के बेचने में सहूलियत होगी।

किसान हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धान विक्रय में किसानों की असुविधा दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 7839565005 है।

इसके अतिरिक्त किसान अपर जिलाधिकारी प्रशासन से 9454417614 पर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से 9336569181 तथा प्रबन्धक पीसीएफ से 8299059068 पर संपर्क कर धान विक्रय में आ रही समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। किसानों से धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जा रहा है। शासन से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये निर्धारित किया गया है।

Related posts

चार्जर ने ली जान : देवरिया में मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने इन कर्मियों को किया सम्मानित : लापरवाह आशा पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

एक दशक में सोशल मीडिया बना वैश्विक मंच : मुख्यमंत्री योगी ने इनफ्लुएंसर्स को दी सीख

Abhishek Kumar Rai

UP TET 2022 Result : यूपी टीईटी परीक्षा में पास हुए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ऐसे देखें रिजल्ट

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : योगी आदित्यनाथ सरकार में दम दिखा रहे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री ने बजट और हौसला बढ़ाया, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!