खबरेंदेवरिया

डीएम जेपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने मनाई देव दीपावली : हजारों दियों से जगमग हुआ आरती घाट, देखें VIDEO

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने सोमवार को देव दीपावली के अवसर पर बरहज के सरयू नदी के किनारे स्थित आरती घाट पर पूरे विधि विधान के साथ दीपदान कर जनपदवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की।

देव दीपावली के अवसर पर आरती घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोमवार सायं सरयू नदी के किनारे स्थित आरती घाट पहुंचे और देव दीपावली उत्सव में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के साथ मिलकर उत्सव मनाया।

डीएम ने सोमवार रात से प्रारंभ होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान के तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से गहरे पानी मे नहीं जाने और प्रशासन से निर्धारित सीमा के भीतर रहते हुए स्नान करने का अनुरोध किया। डीएम ने उप जिलाधिकारी को मौके पर स्वयं उपस्थित रहकर स्नान संपन्न कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद, उप जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह, सीओ पंचम लाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : 30 जून को आयोजित होगी ‘पोषण पाठशाला,’ एक्सपर्ट देंगे जानकारी और जवाब

Sunil Kumar Rai

फतेहपुर के पीड़ित दूबे परिवार से मिले विधायक जयप्रकाश निषाद : दिया मदद का भरोसा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का…

Sunil Kumar Rai

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने 10000 करोड़ के निवेश को दी मंजूरी, जानें क्या होगा बदलाव

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने निर्माणाधीन प्यासी मझौली सेतु की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी : सुधार के लिए दी डेडलाइन, 2 लेन रोड का मांगा प्रस्ताव

Rajeev Singh

यूपी में 50000 युवाओं को मिलेगा पॉलीटेक्निक में प्रवेश : योगी सरकार ने कॉलेजों में निर्धारित की सीटों की संख्या

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!