खबरेंदेवरिया

उर्वरक वितरण केंद्र पर लाइन देख नाराज हुए डीएम : आदेश पर खुला नया काउंटर, जानें क्या बोले

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने गुरुवार को परसिया मिश्र स्थित उर्वरक वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में उर्वरक लेने आये लोगों की कतार देखकर जिलाधिकारी ने काउंटर बढ़ाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी जेपी सिंह के निर्देश के क्रम में दोपहर में ही एआर कॉपरेटिव ने एक नया काउंटर खुलवा दिया, जिससे लोगों को खासी सहूलियत मिली। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। डीएम ने उर्वरक वितरण केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया।

डीएम ने निर्माणाधीन मल्टीपरपज बीज भंडार का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लार टाउन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2019-20 के तहत निर्माणाधीन मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डिसेमिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। परियोजना की कुल लागत 80.14 लाख रुपये है एवं इसकी कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग है।

डीएम जेपी ने परियोजना के अभी तक पूर्ण न होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

STP Plant के लिए चिह्नित जगह का जायजा लिया
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को ही लार टाउन में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि का निरीक्षण किया। डीएम ने बिना सूचना एवं अनुमति के जनपद से बाहर जाने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता तथा बिना किसी तैयारी एवं जानकारी के आने पर सहायक अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरणीय सुरक्षा की दृष्टि से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अत्यंत आवश्यक है। इसके निर्माण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

डीएम जेपी सिंह ने मौके पर ग्रामीणों से संवाद किया और स्थलीय जानकारी प्राप्त की। जल निगम नगरीय के सहायक अभियंता बिना डीपीआर एवं अन्य आवश्यक अभिलेख के मौके पर आए थे, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और दिसंबर माह के वेतन पर रोक के साथ उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।

इस दौरान तहसीलदार सलेमपुर मिसरी लाल, ईओ लार राजन तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बूथों का सक्रिय और मजबूत रहना बहुत जरूरी : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Sunil Kumar Rai

किसान मोर्चा ने गांवों में जाकर बताईं योजनाएं : जिलाध्यक्ष पवन मिश्र बोले- भाजपा सरकार में खुशहाल हुए किसान

Shweta Sharma

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को रेप स्टेट बना दिया है : अखिलेश यादव

Abhishek Kumar Rai

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 17 विभागों के लगेंगे स्टॉल : योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

देवरिया : डीएम ने निवासियों से बड़ी अपील की, सड़क हादसों से बचाव के बताए उपाय

Sunil Kumar Rai

जाम की समस्या से निजात दिलाएगा योगी सरकार का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीएम जल्द करेंगे शुभारंभ, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh
error: Content is protected !!