खबरेंदेवरिया

देवरिया में 112 पुलिस कर्मियों के तबादले : विभाग में मचा हड़कंप, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria SP Sankalp Sharma IPS) ने जनपद में 112 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जिसमें कॉन्स्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर, डायल 112 और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कर्मी शामिल हैं।

सभी को तत्काल प्रभाव से अपने नए नियुक्ति स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। एसपी कार्यालय से जारी लिस्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने 7 नवम्बर को तबादला एक्सप्रेस को हरी झण्डी दी, जिस पर कुल 112 कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक सवार थे। उन्होंने बताया कि यह रूटीन ट्रांसफर है।

पुलिस अधीक्षक ऑफिस से जारी सूची के अनुसार तबादला एक्सप्रेस में यूपी 112 में निर्धारित अवधि/प्रशिक्षण पूरा कर चुके 26 उपनिरीक्षक, आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सम्मिलित हैं। जब कि पूरे जनपद में हुए ट्रांसफर में शेष रूटीन के तबादले हैं।

तबादला एक्सप्रेस से सलेमपुर कोतवाली से कुल 8 पुलिस कर्मी दूसरी जगह भेजे गए है, जिसमें हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र सिंह को तरकुलवा, राजेन्द्र सिंह यादव को बरियारपुर, रामतेज को तरकुलवा यूपी 112 में एवम कांस्टेबल अमरजीत कुमार को मडुआडीह, धर्मराज सोनकर को थाना मदनपुर भेजा गया है।

इसी प्रकार उप निरीक्षक जगनारायण राय यूपी-112 से, कांस्टेबल विकेश सिंह चौहान मदनपुर से, हेड कांस्टेबल श्रीकांत सिंह तरकुलवा से, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद बरियारपुर से, कांस्टेबल अंकित यादव यूपी-112 से, कांस्टेबल विपिन पाण्डेय मडुआडीह से तथा उप निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन से सलेमपुर की मझौली राज पुलिस चौकी आये हैं।

Related posts

जीवन में सफल होने के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : पूरे साल चलेंगे पोषण से जुड़े ये अभियान, जानें कब किस मिशन पर काम करेगा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : सीडीओ ने देवरिया के हर ब्लॉक से 30 आवेदन का रखा लक्ष्य, दी 2 दिन की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

Kakori Train Action : काकोरी में 4,679 रुपये लूटने वाले देशभक्तों की गिरफ्तारी के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने खर्चे 10 लाख से ज्यादा, सीएम योगी ने इतिहास से कराया रूबरू

Abhishek Kumar Rai

लखनऊ के अलावा अन्य प्रमुख नगरों में भी होंगी कैबिनेट की बैठकें : सीएम ने मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया से दिल दहलाने वाली खबर : दो बच्चियों को नदी में फेंक फरार हुई मां, एक का शव बरामद, एसपी संकल्प शर्मा ने गांव जाकर लिया जायजा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!