खबरेंदेवरिया

उप जिलाधिकारी ने बिना एसएमएस कंबाइन जब्त किया : पराली जलाते पकड़े गए किसान, ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई आग

Deoria News : एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने रुद्रपुर के ग्राम नई खास थाना सुरौली में बिना फसल अवशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाए धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर को पुलिस को जब्त करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान ग्राम कुसुमा में खेत में जलाई जा रही पराली को मौके पर ग्रामवासियों एवं स्टाफ की सहायता से बुझाया गया।

उन्होंने राजस्व निरीक्षक को जुर्माना वसूलने के लिए निर्देशित किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम जोगिया बुजुर्ग में पराली जलाते हुए विशुनदयाल यादव एवं गुलाब यादव पकड़े गए। ग्रामवासियों एवं राजस्व टीम के साथ आग को बुझवा दिया गया। जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाएगा, तो 2 एकड़ क्षेत्र से कम पर ढाई हजार रुपया प्रति घटना , दो से 5 एकड़ क्षेत्रफल ₹5000 प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर ₹15000 प्रति घटना की दर से जुर्माना तहसील के माध्यम से वसूल कराया जाएगा।

यदि किसी क्षेत्र में बिना एसएमएस लगे हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहा है, तो उसे संबंधित थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाएगा। सीज हार्वेस्टर को तब तक नही छोड़ा जाएगा, जब तक हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में एसएमएस लगवा नहीं लेता है। यदि कोई किसान बार-बार पराली जलाता है, तो उसे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले अनुदान से वंचित रखा जाएगा।

Related posts

सीएम ने पीएम को भेंट की तनछुई जामावर : बनारस की बनी बेहतरीन साफ्ट स्टोन जाली, जानें क्यों है ये खास

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी का आदेश : क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार नए हाट पैठ और मंडियों का हो निर्माण, किसानों को मिले ये सहूलियत

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण, समुदाय संग सहभोज में लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

‘भाजपा सरकार में देश-प्रदेश गढ़ रहा तरक्की के नए आयाम’ : देवरिया में एमएलसी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, दिया जीत का मंत्र

Sunil Kumar Rai

डीएम दिव्या मित्तल ने पेयजल पाइप लाइनों की स्थित पर जताई चिंता: अफसरों को दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया की अदालतों में गुरुवार से होंगे न्यायिक कार्य : बार एसोसिएशन ने किया धरना समाप्त

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!