खबरेंदेवरिया

देवरिया के सभी स्कूलों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान : ग्राम सभाओं में निकली रैली, बच्चों ने दिया ये संदेश

Deoria News : जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी (स्वीप नोडल) प्रत्यूष पाण्डेय के निर्देशन में शनिवार को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया ।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशेष पुनरीक्षण तारीखों के प्रचार-प्रसार के लिए संबंधित ग्राम सभा में रैली निकाली एवं बीएलओ तथा प्रधानाध्यापक के सहयोग से विद्यालयों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य जनमानस को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने एवं नाम न होने की स्थिति में पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया। चुनाव पाठशाला में लोगों को मतदान की शपथ दिलाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

ब्लॉक बैतालपुर में खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल ने ब्लॉक रैली में उपस्थित जन समुदाय को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की बात करते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। देवरिया सदर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी, बरहज ब्लॉक में नवनीत चौबे, गौरी बाजार से प्रभात राय, भटनी से राजेश कुमार यादव, तरकुलवा से विजय कुमार ओझा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा की जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है, उसके लिए विशेष पुनरीक्षण तारीख माननीय चुनाव आयोग द्वारा घोषित की गई है, उन तारीखों पर अपने बीएलओ से संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने हेतु प्रेरित करें।

जनपद में चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों में जिला समन्वयक डॉक्टर आलोक पांडे, स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, शिखर शिवम त्रिपाठी, केशव शाही, घनश्याम त्रिपाठी, प्रियंका यादव, राजन वर्मा, अवनीश मिश्रा, संगीता गुप्ता, अनुज पांडेय, मनीष मौर्य, मनीषा तिवारी आदि उपस्थित रहीं।

Related posts

नैमिषारण्य क्षेत्र के बहुरेंगे दिन : 36 गांवों में विकसित होगी ऋषियों की तपोस्थली, कैबिनेट ने विकास परिषद के गठन को दी मंजूरी

Harindra Kumar Rai

Deoria News : 7 अगस्त को प्रतिभा सम्मान समारोह में दम दिखाएंगे 500 से अधिक प्रतियोगी, सभी हस्तियां रहेंगी मौजूद

Abhishek Kumar Rai

यूपी में बनेंगे ड्रोन : युवाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

गांव की मिट्टी और अक्षत एकत्र कर सौंपा कलश : देशभक्ति नारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘किसान पुत्र का उप राष्ट्रपति चुना जाना देश के लिये हर्ष का विषय,’ देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

देवरिया में अनुपस्थित मिले 13 कर्मचारी : सीडीओ ने वेतन रोका, जानें और क्या कार्रवाई हुई

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!