उत्तर प्रदेशखबरें

युवा उद्यमियों को इनवेस्टर्स भी उपलब्ध करा रहा यूपी आईटी विभाग : जिला स्तर पर मिल रहा बड़ा लाभ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रदेश को इनोवेशन का हब बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वह युवाओं को आगे आकर इनोवेशन के रूप में नये नये स्टार्टअप बनाने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए सीएम योगी की मंशा के अनुरूप यूपी आईटी एडं इलेक्ट्रानिक विभाग नये-नये इनोवेशन के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहा है।

विभाग की ओर से उन्हे वित्तीय सहायता के साथ अन्य रियायतें उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं विभाग की ओर से प्रदेश के आंत्रप्रेन्योर्स को इंवेस्टर्स उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेमिनार का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसके लिए पहले चरण में बरेली, कानुपर और लखनऊ को चुना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि आंत्रप्रेन्योर्स को उनके जिले में ही इंवेस्टर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वह अपने स्टार्टअप के लिए दिल्ली, हैदराबाद या बेंगलुरू का रूख न करें। इसमें विभाग को काफी सफलता भी मिल रही है।

निवेशकों के साथ संवाद स्थापित करने में मददगार साबित हो रहा सेमिनार
यूपी आईटी एंड इलेक्ट्रानिक के विशेष सचिव अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने के लिए दूसरे राज्यों में भटकना न पड़े इसके लिए एक सिटीजन इंगेजमेंट पार्टनर प्रोग्राम पर काम किया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न जिलों में सेमिनार और बैठकों के जरिये स्टार्टअप स्थापित करने वाले युवाओं को निजी निवेशकों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विभाग के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए “पैपस्वैप- पॉलिसीज ओवर पॉलिटिक्स” स्टार्टअप के फाउंडर दिव्यांशु शुक्ला के साथ विभाग ने साझेदारी की है। यह स्टार्टअप योगी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर ग्रासरूट लेवल पर सरकार की नीतियों का लाभ आम जनमानस तक पहुंचा रहा है।

आईआईटी कानुपर में 23 मार्च को सेमिनार
पैपस्वैप ने हाल ही में आईटी उत्तर प्रदेश आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक विभाग के साथ “पॉलिसी इंगेजमेंट पार्टनर” के तौर पर एमओयू साइन किया। इसका मुख्य उदेश्य स्टार्टअप उद्यमियों के लिए नवाचार के नए द्वार खोलना है।

साथ ही उन्हें सभी प्रकार के संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना है। पैपस्वैप उद्यमियों को संभावित निवेशकों, उद्योगपतियों से जुड़ने, नए व्यावसायिक अवसरों के बारे में जानकारी के साथ अपने उद्योगों में नवीनतम रुझानों की जानकारी उपलब्ध कराने के दृष्टिगत एक मंच प्रदान कर रही है। ये सेमिनार उद्यमियों को साथियों और सलाहकारों का एक मजबूत नेटवर्क बनाने में भी मदद कर रही है, जो उनके विकास और सफलता के लिए अमूल्य हो सकता है।

ऐसे में 15 मार्च को रोहिलखंड इंक्युबेशन फाउंडेशन आरआईएफ (RIF) बरेली में कार्यशाला की सफलता के बाद आईआईटी कानपुर में भी 23 मार्च को कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसके बाद एकेटीयू लखनऊ में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

Kakori Train Action : 4600 रुपये की लूट के लिए 4 क्रांतिकारियों को फांसी, 40 पर चला मुकदमा, पढ़ें पूरी घटना

Satyendra Kr Vishwakarma

किसानों के लिए ‘अमृत’ योगी सरकार का बजट : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कृषि क्षेत्र के लिए खोला पिटारा

Laxmi Srivastava

यूपी में फहराए जाएंगे 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज : तिरंगा खरीदने में खर्च होंगे 30 करोड़ से ज्यादा, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया, कुशीनगर समेत 48 जिलों के लाखों किसानों को मिलेगा मुआवजा, ढाई अरब की राशि जारी, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

तैनाती स्थल पर ही रात्रि प्रवास करें चिकित्सक : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

यूपी : राज्य में बदलेगा वर्किंग सिस्टम, सीएम योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!