खबरेंदेवरिया

क्रय केंद्र पर डीएम और एसपी : विधि-विधान से पूजा के बाद शुरू हुई धान की खरीद, दोनों अधिकारियों ने पहले किसान का किया स्वागत, VIDEO

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria Police SP Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को रुद्रपुर स्थित परसा जंगल धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया।

इस धान क्रय केंद्र पर खरीद वर्ष 2022-23 के अंतर्गत धान बिक्री के लिए आये प्रथम किसान किवई गाँव निवासी राणा प्रताप यादव का स्वागत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने माला पहनाकर किया। जिलाधिकारी ने तौल प्रारंभ होने से पहले पूरे विधि विधान से पूजा भी की।

जानकारी ली
डीएम ने किसान से संवाद कर केंद्र पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने का निर्देश सम्बन्धित को देते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय करना सुनिश्चित करें।

साथ लाएं ये पेपर
डीएम जेपी सिंह ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।इसके साथ ही जब किसान धान क्रय केंद्र पर आए तो अपना आधार, ऑनलाइन पंजीकरण संख्या, बैंक खाता संख्या व खतौनी अवश्य लाएं। इसके अतिरिक्त जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया है, उसका होना भी आवश्यक है। इससे किसानों को अपना धान बिना किसी असुविधा के बेचने में सहूलियत होगी।

असुविधा होने पर करें शिकायत
उन्होंने धान क्रय केन्द्र पर आये हुए किसानों से धान विक्रय आदि की जानकारी प्राप्त की और कहा कि आप सब को केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा हो, तो तत्काल संज्ञान में लायें। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम, नायब तहसीलदार करन सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

औद्योगिक आस्थान उसरा बाजार में नव स्थापित पुलिस चौकी का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने औद्योगिक आस्थान उसरा बाजार में नवस्थापित पुलिस चौकी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को औद्योगिक आस्थान में स्थापित उद्यमों की सुरक्षा पूरी निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया।

डीएम ने लिया गड्ढा मुक्ति अभियान का लिया जायजा
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने शनिवार को भीखमपुर-देवरिया -रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर स्थित 28 किमी (बेरियाघाट चौराहा) पर हुए गड्ढा मुक्ति कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आरके सिंह को शासन से निर्धारित अवधि के भीतर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का निर्देश दिया।

Related posts

देवरिया से दिल दहलाने वाली खबर : दो बच्चियों को नदी में फेंक फरार हुई मां, एक का शव बरामद, एसपी संकल्प शर्मा ने गांव जाकर लिया जायजा

Abhishek Kumar Rai

हेल्थ टूरिज्म को बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए : सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सीएमओ ऑफिस के बाबू सस्पेंड, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांगी रिपोर्ट, अन्य पर भी गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी को ईको टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, हर गांव में आयोजित होंगे खास कार्यक्रम

Harindra Kumar Rai

कोरोना का कहर : देश में कोविड के 1 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले, ओमीक्रॉन ने बढ़ाई चिंता

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!