खबरेंदेवरिया

घटिया मसाला और दोयम दर्जे की ईंट : बिना बीम-कॉलम के खड़ी हुई दीवार, जानें देवरिया में कैसे बन रहा कस्तूरबा गांधी विद्यालय

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त अपरान्ह 2.15 बजे निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरहज का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय अखिलेश अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग देवरिया एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे। यह विद्यालय यूपीपीसीएल (UPPCL) बना रहा है। निरीक्षण में प्रयुक्त की जा रही ईंट प्रथमदृष्टया ठीक नहीं पाई गई।

दीवार की चिनाई में प्रयोग किये जाने के लिए बनाया गया मसाला प्रथमदृष्टया ठीक नहीं था। ठेकेदार ने बताया कि मसाला 6:1 बालू एवं सीमेन्ट के मिश्रण से बनाया जा रहा है। मौके पर ही 6:1 के अनुपात में मसाला बनाया गया।

जिसमें पूर्व से बनाये गये मसाला एवं मुख्य विकास अधिकारी के बनवाए गए मसाला में बहुत ही अन्तर था। इससे प्रतीत होता है कि मसाला घटिया किस्म का तथा मानक के विरुद्ध बनाया जा रहा है। इसी तरह 9 इंच की दीवार में कहीं पर भी कालम बिम नहीं दिया गया है, जिससे भवन कमजोर होने की सम्भावना बनी हुई है।

Related posts

Uttar Pradesh : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधायकों को दी बड़ी सीख, गुजरात मॉडल का दिया उदाहरण

Abhishek Kumar Rai

कानपुर देहात की सनसनीखेज घटना पर भड़की कांग्रेस : किया प्रदर्शन, सरकार से पूछे सवाल

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : सहायता प्राप्त विद्यालयों के 15 लाख छात्रों के लिए एक अरब की धनराशि जारी, बेसिक शिक्षा मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Harindra Kumar Rai

हृदय परिवर्तन ही सत्संग का मुख्य उद्देश्य : पंडित राघवेन्द्र शास्त्री

Sunil Kumar Rai

राजनीति : बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति बनने से किया इनकार, बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai

Chandauli Case : ‘पुलिस की दबंगई और बर्बरता से गई बेटी की जान,’ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूछे सवाल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!