खबरेंदेवरिया

दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा गवर्मेंट आईटीआई : एसपी संग निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जताई नाराजगी, टीएसी करेगी जांच, देखें VIDEO

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria SP Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील अंतर्गत पकड़ी बाजार में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे राजकीय आईटीआई (Government ITI Pakadi Bazar) का औचक निरीक्षण किया।

निर्माण कार्य में गंभीर खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। परियोजना की जांच मंडलीय तकनीकी लेखा परीक्षा समिति (टीएसी-TAC) से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरी की जाएं।

50 फीसदी भी नहीं बना
जिलाधिकारी आज पूर्वाह्न रुद्रपुर तहसील के सेहुड़ा में बन रहे राजकीय आईटीआई का निरीक्षण करने पहुँचे। त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत 10 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बन रहे राजकीय आईटीआई के कार्य प्रारंभ होने की तिथि 23 अप्रैल 2020 थी। इस कार्य को 19 अप्रैल 2021 को पूरा होना था। किन्तु अभी तक लगभग 50 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है।

अनियमितताएं मिलीं
निर्माण स्थल पर परियोजना की जानकारी देने वाला कोई बोर्ड लगा नहीं मिला, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। भवन की ईंटों की जुड़ाई में भी प्रथम दृष्टया गंभीर खामी मिली। बीम तथा शटरिंग की अनियमितता पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रहे ईंट की गुणवत्ता भी दोयम दर्जे की मिली।

टीएसी करेगी जांच
जिलाधिकारी ने मानक विहीन निर्माण पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण परियोजना में निर्माण कार्य का उचित पर्यवेक्षण नहीं किया गया है। निर्माण कार्य में विलंब एवं गुणवत्ता की जांच के लिए मंडलीय टीएसी से जाँच कराने का निर्देश दिया।

लागत का भी आकलन होगा
उन्होंने परियोजना में विलंब की वजह से लागत पर पड़े प्रभाव का आंकलन करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एसके सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड आरके सिंह, नायब तहसीलदार करण सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

अमृत महोत्सव : सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन, 3 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

ओ लेवल प्रशिक्षण के आवेदन की आज अन्तिम तिथि : ऑनलाइन जमा करना होगा एप्लिकेशन

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी बोले : किसानों के लिए जारी किए 177 करोड़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में जमीन के बदले दिया 4 गुना मुआवजा

Harindra Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, सांसद बोले- हर कार्यकर्ता 10 पौधे लगाए

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयन्ती की शुभकामनाएं दीं, कहा- रामायण ने राह दिखाई

Shweta Sharma

देवरिया प्रशासन का दावा : हीट वेव से नहीं हुई कोई मौत, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!