खबरेंदेवरिया

ओ लेवल प्रशिक्षण के आवेदन की आज अन्तिम तिथि : ऑनलाइन जमा करना होगा एप्लिकेशन

Deoria News : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/ युवतियों को ओ- लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विस्तृत जानकारी में उन्होंने बताया कि जनपद के पिछड़े वर्ग के ऐसे बेरोजगार युवक-युवती जिनकी –

  • शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट हो तथा
  • जिनके अभिभावक की ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से वार्षिक आय सीमा एक लाख है,
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो
  • अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो तथा
  • अभ्यर्थी किसी शिक्षण संस्थान में संस्थागत के रूप में अध्ययनरत न हो को ओ- लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण जिसकी अवधि 1 वर्ष एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी अवधि 3 माह होगी।

पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग उप्र लखनऊ से जारी वेबसाइट http://backwardwelfareup.gov.in/ व http://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर दिये गये लिंक पर लॉगिन करके निर्धारित तिथि दिनांक 22 जून 2023 से 7 जुलाई 2023 तक शिक्षित बेरोजगार युवक / युवतियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

उसके बाद आवेदन का प्रिन्ट आउट प्राप्त करके अभिलेखों जैसे आय व जाति प्रमाण पत्र ( दोनों बोर्ड ऑफ रेवेन्यू / ई – डिस्ट्रिक्ट की बेबसाइट पर हो), हाईस्कूल व इण्टर अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित हार्डकॉपी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी देवरिया, विकास भवन कमरा न 134 में निर्धारित अन्तिम तिथि 7 जुलाई 2023 की सांय 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। 7 जुलाई 2023 के पश्चात आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Related posts

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े : सपा और कांग्रेस ने ली सरकार की चुटकी, जानें नई कीमतें

Swapnil Yadav

अच्छी खबर : लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, योगी सरकार ने 1 रुपये सालाना पर दी जमीन, हजारों को मिलेगा रोजगार

Satyendra Kr Vishwakarma

घर बैठे बनवाएं परिवार आईडी : हर फैमिली की होगी खास आईडी, ऐसे हर घर को रोजगार का लक्ष्य पूरा करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

NEWS IMPACT : युवक की मौत के मामले में गौरी बाजार पुलिस ने चौथे दिन दर्ज की FIR, ऐसे शक के घेरे में आए आरोपी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया रजिस्ट्रेशन ऑफिस में खुलेगा एक और काउंटर : लोगों को मिलेगी सहूलियत, औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

देवरिया में करोड़ों का खाद्यान्न घोटाला : सरकारी गोदाम से गायब हुआ हजारों क्विंटल अनाज, डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!