खबरेंपूर्वांचल

सीएम योगी बोले : किसानों के लिए जारी किए 177 करोड़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में जमीन के बदले दिया 4 गुना मुआवजा

Sultanpur News : सुल्तानपुर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भारत सरकार की सहायता से जारी योजना फेज-3 के अन्तर्गत 271 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। उन्होंने 46.33 करोड़ रुपये की लागत की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा फार्म मशीनरी बैंक योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।

सबका विकास हो रहा है

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर में दीपावली के उपहार स्वरूप राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया जा रहा है। जनपद में प्रधानमंत्री की अनुकम्पा से मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। विगत साढ़े चार साल में प्रदेश को बदलते हुए सभी ने देखा है। वर्ष 2017 में प्रदेश में सत्ता में आने के बाद विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबका साथ सबका विकास के आधार पर सबको मिल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के तहत जनपद सुलतानपुर के किसानों को चार गुना मुआवजा दिया गया है।

एक भी दंगा नहीं हुआ

सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना चलायी जा रही है, जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। राज्य सरकार सर्वजन हिताय के अनुरूप कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी को 5 लाख रूपये तक के इलाज की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए 177 करोड़ रूपये सम्बन्धित जनपदों में भेजे गए हैं।

4 लाख से ज्यादा नौजवानों को रोजगार दिया गया

विगत साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख नौजवानों को रोजगार दिया गया तथा सात लाख नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ा गया। सभी नौजवानों को स्मार्ट फोन दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश उज्ज्वला, आयुष्मान, स्वामित्व योजना आदि में प्रथम स्थान पर है।

271 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

कार्यक्रम को वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, सदस्य विधान परिषद स्वतंत्र देव सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री योगी ने सुल्तानपुर में 271 करोड़ रूपये से निर्मित होने वाले एक राजकीय मेडिकल कालेज सहित कुल 39 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

लाभार्थियों को सौंपी चाबी

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत 5-5 लाभार्थियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में चाबी सौंपी। इसी प्रकार मनरेगा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड, एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत 20 लाख का डेमो किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को किटबैग तथा एक कृषक को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

Related posts

देवरिया कुष्ठ कार्यालय का हाल : हस्ताक्षर कर गायब मिले 4 कर्मचारी, सीडीओ ने की सख्त कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 27 जनपदों के अस्पताल बन रहे मेडिकल कॉलेज : 3 चरण में पूरा हो रहा काम, पढ़ें पूरी लिस्ट

Rajeev Singh

Deoria News : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सिर्फ भाजपा अपनी जिम्मेदारियों को समझती है

Sunil Kumar Rai

सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी : हर वोटर तक पहुंचेगी पार्टी, बैतालपुर में बनी रणनीति

Rajeev Singh

यूपी पुलिस की नई सोशल मीडिया पॉलिसी जारी : अब वर्दी में रील्स बनाना पड़ेगा भारी, पढ़ें सभी प्रतिबंध

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बुलेट की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर, दो की मौत और दो घायल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!